सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कमाल का नवंबर! शेयर बाजार के निवेशकों ने कूट दिए ₹34610000000000; कहीं आप रेस में छूट तो नहीं गए?

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Tue, 24 Nov 2026 01:50 PM (IST)

नवंबर में भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बेहतर वित्तीय नतीजों के कारण तेज उछाल आया है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त से निवेशकों की संपत्ति 34.61 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

शेयर बाजार का जोरदार परफॉर्मेंस (AI फोटो)

शेयर बाजार का जोरदार परफॉर्मेंस (AI फोटो)

HighLights

  1. विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी आई

  2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को सहारा दिया

  3. सेंसेक्स में 11% की बढ़त से निवेशकों की संपत्ति बढ़ी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर वित्तीय नतीजों और कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े शेयरों में वैश्विक गिरावट के बीच इस महीने भारतीय शेयर बाजारों में तेज उछाल आया है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त से शेयर निवेशकों की संपत्ति 34.61 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

तीस शेयरों वाला बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 23 नवंबर तक 7,976.46 अंक यानी 10.71 प्रतिशत बढ़ा है। शेयर बाजार में तेजी के इस रुख के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस महीने 34.61 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 509 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशी निवेशक रहे बहुत अहम

बाजार की इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशक एक प्रमुख चालक बनकर उभरे हैं। नवंबर में अब तक उनका शुद्ध निवेश एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर 1.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे अधिक मासिक निवेश प्रवाह है।

रुपया भी हुआ मजबूत

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ''भारत के प्रति एफआईआई के रुख में बदलाव, रुपये में मजबूती और कंपनियों की आय में उम्मीद से बेहतर वृद्धि ने मिलकर बाजार की धारणा को मजबूत किया, जिसे बुनियादी कारकों का ठोस समर्थन हासिल है। इस महीने अब तक भारत दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है।''

AI शेयरों में गिरावट

वैश्विक स्तर पर एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट के कारण शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 88.90 डॉलर प्रति बैरल पर है।

ये भी पढ़ें - दुबई में घर खरीदने का सुनहरा मौका! दिल्ली-मुंबई से बहुत कम है प्रॉपर्टी का दाम; किराए से भी होगी कमाई

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।