Stock Market Outlook Today: 4 दिन चढ़ने के बाद आज कमजोर शुरुआत की आशंका, SBI समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
चार दिन की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है, गिफ्ट निफ्टी ...और पढ़ें

आज किन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन?
HighLights
शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत संभव
गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी, बाजार में स्थिरता के संकेत
कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आज होंगे जारी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। लगातार 4 दिन आई तेजी के बाद आज शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरुआत कर सकता है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 49.50 अंक या 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,710.50 पर है।
अब विश्लेषकों का मानना है कि पिछले चार सत्रों में 4.3% की जोरदार रिकवरी के बाद, अब भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के साथ कंसोलिडेशन (स्थिरता) देखने को मिल सकता है। अगली बड़ी रुकावट 24,000 के स्तर पर है, जहाँ 200 DMA मौजूद है।
नीचे की तरफ, 23,600 का स्तर इमिडिएट सपोर्ट का काम करेगा। जानकारों के अनुसार ट्रेडर्स 24,000 के आसपास थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग करने पर विचार कर सकते हैं, जबकि बाकी लॉन्ग पोजीशन को 23,600 पर स्टॉप-लॉस के साथ बनाए रख सकते हैं। इस दौरान आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।
Q2 Results Today - अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका), फिजिक्सवाला, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, अपोलो टायर्स, ऑरोबिंदो फार्मा, बायोकॉन, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, बलरामपुर चीनी मिल्स, कमिंस इंडिया, डाबर इंडिया, एक्साइड इंडस्ट्रीज, JK लक्ष्मी सीमेंट, JSW डुलक्स, डॉ. लाल पैथलैब्स, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, प्रीमियर एनर्जीज, टोरेंट पावर, वेबसोल एनर्जी सिस्टम और जाइडस लाइफसाइंसेज आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
NSE - मुनाफा 22.8% बढ़कर 2,577.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 2,098.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 10.6% बढ़कर 4,066.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,676.8 करोड़ रुपये था।
Lupin - मुनाफा 22.2% घटकर 1,155.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 1,484.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 11.1% बढ़कर 7,827.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 7,047.5 करोड़ रुपये था।
Metropolis Healthcare - मुनाफा 42.7% बढ़कर 75.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 52.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 15.8% बढ़कर 496.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 429.2 करोड़ रुपये था।
Multi Commodity Exchange of India - मुनाफा 130.2% उछलकर 454.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 197.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 113.7% बढ़कर 799.7 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 374.2 करोड़ रुपये था।
SBI - बैंक का मुनाफा 14% बढ़कर रहा ₹23038 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम ₹49143 करोड़ रही।
Bata India - रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.5% बढ़कर 801.3 करोड़ रुपये से 861.7 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 31.2% बढ़कर 13.8 करोड़ रुपये से 18.1 करोड़ रुपये हो गया।
V2 Retail - रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.8% बढ़कर 709 करोड़ रुपये से 906 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA सालाना आधार पर 41.7% बढ़कर 85.6 करोड़ रुपये से 121 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 12.1% से सुधरकर 13.4% हो गया। शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर 17.2 करोड़ रुपये से 18.2 करोड़ रुपये हो गया।
Dalmia Bharat Sugar - रेवेन्यू सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर 989 करोड़ रुपये से 1,061 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA सालाना आधार पर 56.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 113.8 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 5.7% से सुधरकर 10.7% हो गया। शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 23.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 69.5 करोड़ रुपये हो गया।
Hindustan Zinc - कंपनी ने दो नए वैल्यू-एडेड जिंक उत्पाद, 'वेदएजेड' (VedAZ) और 'वेदआयुष' (VedAyush) लॉन्च किए हैं। ये गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए विकसित की गई अगली पीढ़ी की जिंक मिश्र धातुएं (zinc alloys) हैं।
ये भी पढ़ें - बचपन में खूब फुलाए होंगे Big Babol से गुब्बारे! जानते हैं किस देश की कंपनी की है ये च्यूइंग गम; पढ़ें दिलचस्प इतिहास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।