सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का शेयर बाजार: मार्केट में फ्लैट शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी सपाट; टाटा पावर समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:05 AM (IST)

भारतीय शेयर बाजार में आज फ्लैट शुरुआत की संभावना है, जहां विश्लेषक हालिया तेजी के बाद कंसोलिडेशन देख रहे हैं। ...और पढ़ें

आज कौन-से शेयरों पर रखें नजर?

आज कौन-से शेयरों पर रखें नजर?

HighLights

  1. शेयर बाजार में आज फ्लैट शुरुआत, विश्लेषक देख रहे कंसोलिडेशन

  2. कल्याण ज्वेलर्स, अवंती फीड्स के Q2 नतीजे हुए जारी

  3. टाटा पावर, बजाज हिंदुस्तान शुगर के आज आएंगे तिमाही नतीजे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज बुधवार को शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) मात्र 3 अंक चढ़कर 25,331.50 पर है, जो शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत का संकेत है।
एनालिस्ट्स का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म में ठहराव (कंसोलिडेशन) देखने को मिल सकता है, क्योंकि पिछले सात सत्रों में 10% से अधिक की जोरदार तेजी के बाद निवेशक अपना मुनाफा वसूल कर रहे हैं। बुधवार को बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक संकेतों से तय होगी। फिर भी, कई सकारात्मक कारक फैक्टर्स, जैसे कि कंपनियों की कमाई का मजबूत आउटलुक, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और वैश्विक स्तर पर AI से जुड़े कैपेक्स की रफ्तार धीमी होने की संभावना, बाजार को सहारा दे रहे हैं।
इस बीच आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

Q2 Results Today - टाटा पावर कंपनी, बजाज हिंदुस्तान शुगर, EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, हिंदुस्तान कॉपर, ललिता ज्वेलरी मार्ट, लोटस आई हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट, मिश्रा धातु निगम, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, टैलब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और त्रिवेणी टर्बाइन आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगी।

Kalyan Jewellers India - मुनाफा 63.9% बढ़कर 427.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 260.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 31.4% बढ़कर 10,322.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 7,856 करोड़ रुपये था।

Avanti Feeds - मुनाफा 55% गिरकर 68.95 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 153.3 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 8.9% बढ़कर 1,752.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,608.9 करोड़ रुपये था।

Cochin Shipyard - मुनाफा 50% घटकर 53.8 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 107.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 11.7% बढ़कर 1,249.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,118.6 करोड़ रुपये था।

MRF - मुनाफा 26.6% घटकर 387 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 527.4 करोड़ रुपये था। इनकम 17.4% बढ़कर 8,660.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 7,378.7 करोड़ रुपये था।

Whirlpool of India - मुनाफा 40% घटकर 25.1 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 41.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 13.7% बढ़कर 1,873.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,647.3 करोड़ रुपये था।

Olectra Greentech - मुनाफा 6.8% बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 49.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 4.6% बढ़कर 687 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 656.6 करोड़ रुपये था।

Titagarh Rail Systems - मुनाफा 49.2% बढ़कर 63.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 42.3 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 0.8% घटकर 792.6 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 799 करोड़ रुपये था।

IIFL Finance - बोर्ड ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 6,414 करोड़ रुपये (686 मिलियन डॉलर) की प्राइमरी कैपिटल जुटाने को मंजूरी दे दी है। ब्लैकस्टोन प्राइवेट इक्विटी द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड, कंपल्सरी कन्वर्टिबल प्रेफरेंस शेयर्स (CCPS) के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए 5,000 करोड़ रुपये (535 मिलियन डॉलर) का निवेश करेंगे।

Ashoka Buildcon - अशोका बिल्डकॉन को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 865.9 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना के लिए नया ठेका मिला है।

IRB Infrastructure Developers - कंपनी ने अक्टूबर 2026 में टोल रेवेन्यू में साल-दर-साल 25.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 835.6 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल के इसी महीने में यह आंकड़ा 663.5 करोड़ रुपये था।

GPT Infraprojects - GPT इंफ्राप्रोजेक्ट्स की सब्सिडियरी कंपनी, 'एल्कॉन बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर (CSTE) द्वारा 103.58 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट के लिए L-1 (सबसे कम बोली लगाने वाली) कंपनी घोषित किया गया है।

BHEL - कंपनी को तेलंगाना के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर से एक ऑर्डर मिला है, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए BHEL पर लगाई गई 207.26 करोड़ रुपये की पूरी टैक्स डिमांड को रद्द कर दिया गया है।

HCL Technologies - HCLTech ने PTC विंडचिल (Windchill) PLM प्लेटफॉर्म पर आधारित, प्री-कॉन्फिगर्ड सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट लाइफ़साइकल मैनेजमेंट (PLM) सॉल्युशन लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें - भारत के सबसे पुराने हलवाई: 231 साल तक पुराना इतिहास; लाहौर-कराची वालों का स्वाद दिल्ली-मुंबई वालों को खूब भाया

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।