Stock Market Closed: शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी! 25400 के करीब बंद हुआ निफ्टी; बैंकिंग स्टॉक्स ने किया कमाल
भारतीय शेयर बाजार 17 नवंबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 25,400 के ऊपर और ...और पढ़ें

शेयर बाजार में आई तेजी (AI फोटो)
HighLights
निफ्टी 25,400 के ऊपर, सेंसेक्स में भी बढ़त
कच्चे तेल में नरमी, FII की खरीदारी से बाजार को सहारा
बैंक शेयरों में जोरदार तेजी, निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 17 नवंबर को भारतीय इक्विटी मार्केट लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुा, जिसमें निफ्टी 25,400 के स्तर के ऊपर रहा। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 427.40 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,532.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 96.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,387.40 पर रहा।
ये रहे तेजी वाले शेयर
निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में M&M, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्प, कोल इंडिया, HDFC लाइफ और इंफोसिस में गिरावट देखने को मिली।
सेक्टरों की बात करें तो, IT इंडेक्स में 1% और FMCG इंडेक्स में 0.4% की गिरावट आई। वहीं, रियल्टी और PSU बैंक इंडेक्स में लगभग 2% की तेजी रही। इसके अलावा मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस, ऑटो, फार्मा, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में 0.4% से 0.9% तक की बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई।
क्यों आई तेजी?
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
मिडिल ईस्ट से निर्यात में सुधार के कारण सप्लाई बढ़ने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। सप्लाई बढ़ने की उम्मीद का असर, इस क्षेत्र में टैंकरों पर हुए हमलों को लेकर बनी चिंताओं पर भारी पड़ा है।
FII की खरीदारी
NSE के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FII) ने 5,737 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,254 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
तकनीकी कारण
विश्लेषकों का कहना है कि जब तक निफ्टी 25,250 के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में तेजी (बुलिश रुख) बनी रहेगी। पिछले 3 सत्रों में निफ्टी 25,050-25,450 की व्यापक रेंज में कारोबार करता दिखा है। अगर इंडेक्स 25,050 के ऊपर टिका रहता है, तो सोमवार को आई गिरावट के बाद का सुधार (पुलबैक) बरकरार रहेगा और आने वाले सत्रों में यह 25,400-25,450 के स्तर तक जा सकता है।
बैंक शेयरों में खरीदारी
निफ्टी बैंक ने 62000 अंकों के स्तर को पार कर लिया और 62324.55 अंकों पर एक नया 'ऑल-टाइम हाई' (अब तक का सबसे ऊंचा स्तर) दर्ज किया। सरकारी बैंकों ने इस सूचकांक में तेजी लाने में मदद की। पंजाब नेशनल बैंक में 3% से अधिक की बढ़त रही, जबकि केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 1.5% से 2.5% तक की तेजी देखी गई।
ये भी पढ़ें - ₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।