सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश की इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टूटे अमीर भारतीय परिवार, US और मिडिल ईस्ट के फंड भी लगे लाइन में

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:08 AM (IST)

IIFL फाइनेंस के शेयरों में बुधवार को ₹3,463 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद 6% से अधिक की तेजी दर्ज ...और पढ़ें

IIFL फाइनेंस के शेयर में तेजी (AI फोटो)

IIFL फाइनेंस के शेयर में तेजी (AI फोटो)

HighLights

  1. IIFL फाइनेंस के शेयर 6% से अधिक उछले।

  2. ₹3,463 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील हुई।

  3. फेयरफैक्स ने IIFL में पूरी हिस्सेदारी बेची।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को प्री-ओपन ट्रेडिंग विंडो में 3,463 करोड़ रुपये की एक बड़ी ब्लॉक डील होने के बाद IIFL फाइनेंस के शेयर में 6 फीसदी से अधिक की तेजी आई। कहा जा रहा है कि फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी से अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
इस डील में IIFL फाइनेंस की कुल इक्विटी का 13.15 प्रतिशत हिस्सा, यानी 5.61 करोड़ शेयर, 617 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे-खरीदे गए।

कौन हो सकता है सेलर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील में फेयरफैक्स सेलर हो सकती है। हालांकि खरीदारों और सेलर्स की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुबह के कारोबार में IIFL फाइनेंस के शेयर 675 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव से 6.1 प्रतिशत अधिक है।
2026 में अब तक इस स्टॉक में 7.7 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में 3.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 28,800 करोड़ रुपये रहा।

किस-किसने हिस्सा लिया?

आज हुई ब्लॉक डील में संस्थागत निवेशकों (institutional investors) ने काफी दिलचस्पी दिखाई और शेयरों की मांग, उपलब्ध शेयरों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक रही। खरीदारों में बड़े घरेलू म्यूचुअल फंड के साथ-साथ विदेशी संस्थागत निवेशक भी शामिल रहे, जिनमें पश्चिमी एशिया और अमेरिका के फंड भी थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, तीन प्रमुख भारतीय 'फैमिली ऑफिस' (अमीर परिवारों के इंवेस्टमेंट ऑफिस) ने भी इस डील में हिस्सा लिया।

फेयरफैक्स की थी योजना

कल आई रिपोर्ट्स के अनुसार, फेयरफैक्स लगभग 3,454 करोड़ रुपये में 5.65 करोड़ शेयर (13.25 प्रतिशत हिस्सेदारी) बेचने की योजना बना रही थी। इसके लिए फ्लोर प्राइस 611 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जो मंगलवार के बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत कम (डिस्काउंट पर) था।

ये भी पढ़ें - ₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।