सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Q2 नतीजों के बाद HSBC मेहरबान! इन 19 भारतीय शेयरों को दी 'Buy' रेटिंग; चेक करें नए टारगेट

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:48 AM (IST)

HSBC की 'इंडिया इक्विटी स्ट्रेटेजी' रिपोर्ट के अनुसार, Q2 नतीजों के बाद 67% भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा। ब्रोकरेज फर्म ने 19 भारतीय कंपनियों को 'बाय' रेटिंग दी है, जिनकी FY27 अनुमानित कमाई में बढ़ोतरी हुई है, जिनमें एथर एनर्जी, गेल और आईआईएफएल फाइनेंस प्रमुख हैं।

HSBC 19 शेयरों पर पॉजिटिव (AI फोटो)

HSBC 19 शेयरों पर पॉजिटिव (AI फोटो)

HighLights

  1. HSBC ने 19 भारतीय कंपनियों को 'बाय' रेटिंग दी

  2. Q2 नतीजों के बाद कमाई के अनुमानों में बढ़ोतरी हुई

  3. एथर एनर्जी, गेल, आईआईएफएल फाइनेंस प्रमुख स्टॉक

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे भारतीय कंपनियों के Q2 नतीजों का दौर खत्म हो रहा है, HSBC ने बताया है कि लगभग 67% कंपनियों की कमाई अनुमानों से बेहतर रही या अनुमानों के अनुरूप रहीं। अपनी नई 'इंडिया इक्विटी स्ट्रेटेजी' रिपोर्ट में, इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कमोडिटी सेक्टर को छोड़कर बाकी कंपनियों की बिक्री में सालाना आधार पर 17% की बढ़ोतरी हुई, जबकि Q2 में इन कंपनियों की नेट इनकम 19% बढ़ी।
ऐसे में अब HSBC ने 19 भारतीय कंपनियों की लिस्ट पेश की है जिन्हें 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग दी गई है। इन कंपनियों के Q2 नतीजे आने के बाद, वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए इनकी अनुमानित कमाई के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं सभी के टारगेट।

एथर एनर्जी

एथर एनर्जी के Q2 नतीजों के बाद, FY27 के लिए अनुमानित कमाई में 56% की भारी बढ़ोतरी देखी गई। HSBC ने इस शेयर पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। हालांकि, गुरुवार को 1,925 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए इस स्टॉक के मुकाबले, यह टारगेट प्राइस लगभग 6.5% की गिरावट का संकेत देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह स्टॉक पिछले एक महीने में 33% से ज्यादा और 2026 में अब तक 163% तक उछल चुका है। मगर इसका लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव है।

गेल (GAIL)

गेल (GAIL) के FY27 के लिए अनुमानित कमाई में 42% की उछाल देखी गई। HSBC ने इस गैस यूटिलिटी स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और इसका टारगेट प्राइस 215 रुपये प्रति शेयर रखा है। यानी इसमें लगभग 12% की बढ़त की संभावना है।

IIFL फाइनेंस

IIFL फाइनेंस के FY27 के लिए अनुमानित कमाई में 20% की बढ़ोतरी हुई। HSBC ने इस डायवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और टारगेट प्राइस 810 रुपये प्रति शेयर तय किया। गुरुवार को 644.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए इस स्टॉक के मुकाबले, यह लगभग 25.7% की बढ़त की संभावना दिखाता है।

शैलेट होटल्स (Chalet Hotels)

शैलेट होटल्स के FY27 के लिए अनुमानित कमाई में 19% की वृद्धि देखी गई है। HSBC ने इस होटल और रेस्टोरेंट स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और इसका टारगेट प्राइस 1,072 रुपये प्रति शेयर रखा है। इस स्टॉक के में लगभग 30.8% की बढ़त की संभावना है।

हिंदुस्तान जिंक

हिंदुस्तान जिंक के FY27 के लिए अनुमानित कमाई में 17% की बढ़ोतरी (upward revision) की गई है। HSBC ने इस मेटल और माइनिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 770 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें लगभग 45.6% की बढ़त की संभावना है।

JSW स्टील

JSW स्टील के FY27 के अनुमानित मुनाफे (consensus earnings estimates) में 17% की बढ़ोतरी देखी गई। HSBC ने इस मेटल और माइनिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और इसका टारगेट प्राइस 1,620 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें लगभग 21.2% की तेजी की संभावना है।

कजारिया सिरेमिक्स

कजारिया सिरेमिक्स के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी देखी गई है। HSBC ने इस कंस्ट्रक्शन मटेरियल स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और इसका टारगेट प्राइस 1,500 रुपये प्रति शेयर तय किया। इसमें लगभग 24.7% की तेजी की संभावना है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी देखी गई। HSBC ने इस बैंकिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें लगभग 48.5% की तेजी की संभावना है।

क्लीन मैक्स

क्लीन मैक्स के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 10% की बढ़ोतरी देखी गई है। HSBC ने इस इंडिपेंडेंट पावर स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी और इसका टारगेट प्राइस 1,750 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें लगभग 38.4% की तेजी की संभावना है।

हिंडाल्को

हिंडाल्को के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 10% की बढ़ोतरी की गई है। HSBC ने इस मेटल और माइनिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें लगभग 48.4% की तेजी की संभावना है।

होनासा कंज्यूमर

होनासा कंज्यूमर के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी देखी गई है। HSBC ने पर्सनल प्रोडक्ट्स से जुड़े इस स्टॉक पर 'बाय' (खरीदने) की सलाह दी है, जिसका टारगेट प्राइस 588 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें लगभग 11% की तेजी की संभावना है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी देखी गई। HSBC ने इस कमर्शियल बैंकिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 284 रुपये प्रति शेयर है।

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 8% का उछाल आया है। HSBC ने इस कमर्शियल बैंकिंग स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है, जिसका टारगेट प्राइस 1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के FY27 के अनुमानित मुनाफे में 7% की वृद्धि देखी गई है। HSBC ने इस आईवियर रिटेलर के स्टॉक पर 'बाय' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 790 रुपये प्रति शेयर रखा है।

अन्य स्टॉक्स

HSBC ने जिन अन्य स्टॉक्स पर 'बाय' रेटिंग दी है और जिनके FY27 के अनुमानित मुनाफे में बढ़ोतरी देखी गई है, उनमें लीला पैलेसेस, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, नुवोको विस्टास, पॉलीकैब इंडिया और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - HDFC जैसे बड़े बैंकों के मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे FD पर ज्यादा ब्याज, 8.5% तक रेट्स; बिना रिस्क बैठे-बैठे कमाई

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।