सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसे करें अगले मल्टीबैगर शेयर की पहचान? ये 5 तरीके आ सकते हैं काम; मिल गया तो जमकर कमाई तय

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

यह लेख मल्टीबैगर शेयरों की पहचान करने के तरीके बताता है, जो निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा सकते हैं। मजबूत फंडामेंटल, सेक्टर के रुझान, अंडरवैल्यूड स्टॉक और कुशल मैनेजमेंट जैसे कारकों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।

कैसे पहचानें मल्टीबैगर शेयर? (AI फोटो)

कैसे पहचानें मल्टीबैगर शेयर? (AI फोटो)

HighLights

  1. मल्टीबैगर शेयर निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ाते हैं

  2. मजबूत फंडामेंटल और कुशल मैनेजमेंट वाले स्टॉक चुनें

  3. सेक्टर के रुझान और स्केलेबल बिजनेस मॉडल देखें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हो सकता है कि आपने कई बार 'मल्टीबैगर शेयर' (Multibagger Stock) शब्द सुना हो। मगर बहुत कम ऐसे निवेशक होते हैं जो सही से जानते हैं कि इस शब्द का अर्थ क्या है। मल्टीबैगर स्टॉक वे होते हैं जो निवेशकों का पैसा कई गुना कर देते हैं।
आमतौर पर, यह रिटर्न 200% से अधिक होता है। एक और अहम बात कि बेहतरीन मल्टीबैगर स्टॉक वाली कंपनियों में यह रिटर्न कम समय में (अक्सर लगभग पाँच वर्षों के अंदर) मिल जाता है। मगर ये कैसे पहचानें कि कोई शेयर मल्टीबैगर बनने वाला है? ये सबसे अहम सवाल है। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।

फंडामेंटल सबसे अहम

मल्टीबैगर स्टॉक अक्सर ऐसी कंपनियों के होते हैं जिनमें बहुत अधिक संभावनाएं छिपी होती हैं। मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में अक्सर ऐसी कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके फंडामेंटल मजबूत होते हैं, जिनका मैनेजमेंट कुशल होता है और जिनकी कमाई/प्रॉफिट में लगातार वृद्धि होती है।

रिस्क लेकर तगड़े फायदे की उम्मीद

भारत में 'मल्टीबैगर पेनी स्टॉक' उन निवेशकों के बीच लोकप्रिय हैं जो जोखिम उठाकर भी बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं। ये कम कीमत वाले स्टॉक होते हैं, जिनमें जोखिम तो होता है, लेकिन अगर इन्हें सावधानी से चुना जाए, तो ये बहुत बड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

जानकार कहते हैं कि जब मल्टीबैगर स्टॉक चुना जाए, तो कंपनी के विकास की राह, उसकी वित्तीय स्थिति और उद्योग के रुझानों पर बारीकी से गौर करना बहुत जरूरी है। इन बातों से अक्सर यह पता चल जाता है कि क्या वह स्टॉक लंबे समय तक मुनाफा दे सकता है या फिर उसका फायदा केवल कुछ समय के लिए ही है।

बेहतरीन मल्टीबैगर स्टॉक की पहचान करने के लिए इन चीजों पर करें गौर:

मजबूत फंडामेंटल

मल्टीबैगर स्टॉक आमतौर पर उन कंपनियों के होते हैं जिनकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होती है। इसके कुछ इंडिकेटर्स में रेवेन्यू में लगातार ग्रोथ, कम कर्ज और कुशल मैनेजमेंट शामिल हैं। ये संकेत बताते हैं कि कंपनी भविष्य में कई गुना रिटर्न (मल्टीबैगर रिटर्न) दे सकती है।

सेक्टर का रुझान

मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में अक्सर ऐसी कंपनियों के नाम होते हैं जो तेजी से बढ़ रहे या बदल रही इंडस्ट्रीज से जुड़ी होती हैं। जैसे कि आधुनिक तकनीक या रिन्यूएबल एनर्जी। फ्यूचर के आर्थिक रुझानों से जुड़े ऐसे सेक्टर्स की पहचान करने से आपको हाई-पोटेंशियल (बेहतर संभावना वाले) स्टॉक्स खोजने में मदद मिल सकती है।

अंडरवैल्यूड स्टॉक्स

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक्स को अक्सर उनकी कम कीमत के कारण नजरअंदाज कर दिया जाता है। मगर यदि इन अंडरवैल्यूड स्टॉक्स में मजबूत ग्रोथ की संभावना हो और इनके फंडामेंटल्स में सुधार दिख रहा हो, तो ये कमाई वाले स्टॉक्स साबित हो सकते हैं।

बिजनेस मॉडल की स्केलेबिलिटी

मल्टीबैगर स्टॉक्स में आमतौर पर ऐसे स्केलेबल बिजनेस मॉडल होते हैं जो बढ़ती मांग के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जिन कंपनियों के पास इनोवेटिव प्रोडक्ट्स या सर्विसेज हैं और जो तेजी से विस्तार कर सकती हैं, उनके शानदार रिटर्न देने की संभावना अधिक होती है।

मैनेजमेंट और विजन

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक्स की तलाश करते समय कंपनी की लीडरशिप और इसके लॉन्ग-टर्म विजन का वैल्यूएशन करना बहुत जरूरी है। एक दमदार मैनेजमेंट टीम लगातार ग्रोथ सुनिश्चित करती है और फ्यूचर ग्रोथ के लिए एक क्लियर रोडमैप होने से कंपनी के मल्टीबैगर बनने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें - SG Mart Share: 1 साल में पैसा 3.5 गुना, 6 महीनों में डबल और अब छुआ ऑल टाइम हाई; फंड जुटाने की खबर से 12% से ज्यादा उछला

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।