सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Crash से अनिल अग्रवाल को झटका, 6 महीन में 18% तक टूटा भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी का शेयर

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:52 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में आज 5% और 6 महीने में 18% ...और पढ़ें

हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 5% तक गिरे।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज 5% तक गिरे।

HighLights

  1. हिंदुस्तान जिंक के शेयर गिरावट।

  2. चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट दर्ज।

  3. 6 महीने में कंपनी के शेयर 18% तक टूटे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी। इसके शेयर आज यानी गुरुवार को 5 फीसदी तक टूटे। इसके शेयरों में यह गिरावट चांदी की वजह से दिखी। भारतीय बाजार में गुरुवार को सिल्वर ETF में 2 फीसदी तक की गिरावट दिखी। ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के कारण हुआ। इससे पहले के सत्र में, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के बीच, चांदी की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

इन सबका असर अनिल अग्रवाल की कंपनी के शेयरों पर दिखा। हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज यानी गुरुवार 19 नवंबर पिछले बंद भाव 527 के मुकाबले 515 रुपये के स्तर पर खुले और यह 509.20 रुपये (Hindustan Zinc Share) के स्तर तक गए। आज का इसका उच्चतम स्तर 525 रुपये रहा।

6 महीने में 18 फीसदी तक टूटे अनिल अग्रवाल की कंपनी के शेयर

अनिल अग्रवाल की हिंदुस्तान जिंक के शेयर 6 महीने में 18 फीसदी तक टूट चुके है। वहीं, इस साल अब तक इसके शेयरों में लगभग 15 फीसदी तक की गिरावट दिखी। यह गिरावट चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह से दिखी।

दोपहर करीब 12:50 बजे, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF 1.38 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा था, जबकि ग्रो सिल्वर ETF और ज़ेरोधा सिल्वर ETF में क्रमशः 1.31 प्रतिशत और 1.46 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा सिल्वर ETF में 1.39 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF 1.81 प्रतिशत नीचे आ गया।

पिछले सत्र में चांदी की कीमतों में भारी बिकवाली देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव 5,872 रुपये या 3.46 प्रतिशत गिरकर 1,63,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

ब्रोकरेज फर्म कोटक नियो (Kotak Neo) में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा, "कीमती धातुओं (bullion) को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय कीमतें गिर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ रुपये के मजबूत होने से घरेलू कीमतें और भी कम हो रही हैं।"

जर्मेनियम के उत्पादन के लिए हिंदुस्तान जिंक का प्लान

हिंदुस्तान जिंक, माइनिंग के उप-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) से जिंक, लेड, सिल्वर और जर्मेनियम निकालने के लिए 10 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली एक हाई-टेक सुविधा विकसित कर रहा है।

इस सुविधा का उद्देश्य पहले से प्रोसेस किए गए संसाधनों से अतिरिक्त मूल्य प्राप्त करना है, ताकि उन धातुओं को निकाला जा सके जो अन्यथा माइनिंग कचरे में ही रह जातीं। यह तरीका केवल नई माइनिंग पर निर्भर रहने के बजाय, मौजूदा माइनिंग कचरे का उपयोग करके संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- अंबानी-टाटा को टक्कर देने वाला Videocon कैसे डूबा? टीवी से तेल तक राज, फिर अचानक खल्लास!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।