क्या और गिरेंगे हिंदुस्तान जिंक के शेयर? वेदांता समूह के स्टॉक पर MOFSL ने दी रेटिंग; जानिए टारगेट प्राइस
हिंदुस्तान जिंक ने Q2 में दोगुने से अधिक मुनाफा कमाया, हालांकि शेयर शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद ...और पढ़ें

हिंदुस्तान जिंक, वेदांता समूह की कंपनी है।
HighLights
हिंदुस्तान जिंक का Q2 मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़ा।
शुरुआती तेजी के बाद शेयर 2.5% की गिरावट पर बंद।
मोतीलाल ओसवाल ने ₹600 टारगेट के साथ 'न्यूट्रल' रेटिंग दी।
नई दिल्ली। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों (Hindustan Zinc Shares) ने Q2 रिजल्ट के बाद बुधवार को 4 फीसदी की तेजी दिखाई लेकिन बाद में ढाई फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वेदांता ग्रुप की इस कंपनी ने अपने तिमाही मुनाफे में दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी को हायर मेटल प्राइस से काफी फायदा मिला है। साथ ही, उत्पादन बढ़ने और उप-उत्पादों (by-products) से बेहतर कमाई होने के चलते कंपनी ने अपने सालाना जिंक उत्पादन लागत के अनुमान को भी कम कर दिया है। कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे 19 अक्टूबर को जारी किए थे।
हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में गिरावट और दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयरों पर अपनी राय और टारगेट प्राइस दिए हैं।
'न्यूट्रल' रेटिंग के साथ टारगेट
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने हिंदुस्तान जिंक के लिए 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है और इसके शेयर के लिए 600 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी ने दूसरी तिमाही में मजबूत कमाई दर्ज की है। इसकी मुख्य वजह धातुओं की अनुकूल कीमतें, बेहतर ग्रेड/वॉल्यूम और बाय-प्रोडक्ट से मिलने वाला अधिक रेवेन्यू (NSR) रहा, जिससे उत्पादन लागत (CoP) को कम रखने में मदद मिली।
इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि कंपनी उत्पादन बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार करने और लागत पर सख्त नियंत्रण बनाए रखने पर ध्यान देना जारी रखेगी, जिससे मार्जिन को बनाए रखने में मदद मिलनी चाहिए।
ब्रोकरेज ने कहा कि हाल ही में कंपनी की ओर से घोषित एक्सपेंशन प्लान हिंदुस्तान जिंक के उस लॉन्ग टर्म टारगेट के अनुरूप हैं, जिसमें कंपनी अपनी मौजूदा क्षमता को दोगुना करना और भविष्य की कमाई की संभावनाओं को बेहतर बनाना चाहती है।
ये भी पढ़ें - 100 मिनट में फुल होने वाला JIO IPO पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ? GMP ने कर दिया निवेशकों को खुश
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
