सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Steel का शेयर जाएगा ₹200 के पार, ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY की रेटिंग; टार्गेट देख ललचा जाएगा मन!

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:17 PM (IST)

ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील के शेयरों को 'BUY' रेटिंग दी है और ₹210 का टार्गेट प्राइस तय किया है। यह रेटिंग टाटा स्टील द्वारा एपीएल अपोलो ट्यूब्स में 26.6% हिस्सेदारी खरीदने की सहमति के बाद आई है, जिससे निवेशकों को 28% तक रिटर्न मिल सकता है।

ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील को 'BUY' रेटिंग दी।

ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील को 'BUY' रेटिंग दी।

HighLights

  1. ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील को 'BUY' रेटिंग दी।

  2. टाटा स्टील के शेयर का टार्गेट प्राइस ₹210 निर्धारित।

  3. एपीएल अपोलो ट्यूब्स में हिस्सेदारी खरीद रही टाटा स्टील।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयरों पर ब्रेकरेज फर्म EMKAY ने रिपोर्ट जारी की है। फर्म ने टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर को BUY की रेटिंग देते हुए बड़ा टार्गेट दिया है।

दरअसल, टाटा स्टील, एपीएल अपोलो ट्यूब्स में प्रमोटरों की 26.6% हिस्सेदारी को 155 अरब रुपये में खरीदने के लिए सहमत हो गया है। इसके अलावा, कंपनी 26% और हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर लाएगी, जिस पर 168 अरब रुपये का खर्च आ सकता है। अगर इस ऑफर को पूरी तरह स्वीकार कर लिया जाता है, तो टाटा की हिस्सेदारी बढ़कर 52.6% हो सकती है। इसी खबर के बाद ब्रोकेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील पर नया टार्गेट प्राइस दिया है।

कहां तक जाएगा टाटा स्टील का शेयर?

ब्रोकरेज फर्म एमके ने टाटा स्टील के शेयरों को BUY की रेटिंग दी। फर्म ने अनुमान लगाया है कि इसके शेयरों में तेजी आ सकती है। गुरुवार को टाटा स्टील का शेयर 2.66% की तेजी के साथ 164 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अगर इस रेट पर निवेशक टाटा स्टील के शेयर खरीदते हैं तो आने वाले समय में उन्हें 28 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

दरअसल, ब्रोकरेज फर्म EMKAY ने टाटा स्टील के शेयरों को लेकर 210 रुपये का टार्गेट दिया है। यानी फर्म के अनुसार इसका शेयर 210 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

अगर टाटा स्टील के 52वीक के हाई की बता करें तो इसका 52वीक हाई 224 रुपये है। और इसने अपना 52वीक हाई 15 मई 2026 को छुआ था। वहीं, 52वीक लो 156.70 रुपये है, जो 25 नवंबर 2026 को गया था।

यह भी पढ़ें- अपमान की आग से बना था भारत का पहला 5-स्टार होटल! 126 साल पहले सिर्फ ₹30 था किराया, 26/11 के काले दिन का भी गवाह

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।