सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयातित दवा में गोलमाल? सिप्ला के मुंबई ऑफिस और भिवंडी गोदाम पर DRI ने ली तलाशी; ये है अपडेट

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:59 PM (IST)

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सिप्ला के मुंबई कार्यालय और भिवंडी गोदाम पर आयातित दवा के वर्गीकरण से जुड़े मामले ...और पढ़ें

सिप्ला के शेयर में कमजोरी

सिप्ला के शेयर में कमजोरी

HighLights

  1. डीआरआई ने सिप्ला के मुंबई कार्यालय और गोदाम पर तलाशी ली

  2. यह तलाशी आयातित दवा के वर्गीकरण या छूट से संबंधित है

  3. सिप्ला ने अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया, कारोबार पर असर नहीं

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने आयातित दवा के वर्गीकरण या छूट से जुड़े मामले में सिप्ला के खिलाफ कार्रवाई की है। डीआरआई ने कंपनी के विक्रोली स्थित कार्यालय और ठाणे के भिवंडी स्थित गोदाम की तलाशी ली है।
इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सूचीबद्धता नियमों के नियमन 30 के तहत दे दी है। सिप्ला ने बताया कि यह तलाशी सोमवार को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 105 के तहत ली गई।

कारोबार पर असर नहीं

दवा कंपनी ने दी गयी जानकारी में कहा, ‘‘यह तलाशी आयातित दवा के तैयार उत्पाद के वर्गीकरण या छूट से संबंधित है।’’ कंपनी ने कहा कि उसने तलाशी की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
सूचना के अनुसार, इस तलाशी से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

जुलाई-सितंबर तिमाही में सिप्ला का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35% घटकर ₹878 करोड़ रह गया। इस गिरावट की वजह अदर इनकम में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी रही। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 2.4% गिरकर ₹7,404 करोड़ रहा।

वहीं ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) सालाना आधार पर 26.7% घटकर ₹1,388 करोड़ रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,894.75 करोड़ थी।

शेयर कितने पर है?

डीआरआई की तलाशी की खबर के बाद सिप्ला का शेयर आज नीचे फिसला है। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 0.37 फीसदी या 5.10 रुपये गिरकर 1388.90 रुपये पर है।

ये भी पढ़ें - भारत में किसके पास हैं सबसे ज्यादा प्राइवेट जेट? हवा में 'उड़ते महल' से नहीं कम; लिस्ट में अंबानी-अदाणी के अलावा कौन-कौन?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।