सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में किसके पास हैं सबसे ज्यादा प्राइवेट जेट? हवा में 'उड़ते महल' से नहीं कम; लिस्ट में अंबानी-अदाणी के अलावा कौन-कौन?

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:18 PM (IST)

यह लेख भारत के अरबपतियों और उनके निजी जेट विमानों पर प्रकाश डालता है, जो उनके लिए एक स्टेटस सिम्बल ...और पढ़ें

भारत में इन लोगों के पास है प्राइवेट जेट

भारत में इन लोगों के पास है प्राइवेट जेट

HighLights

  1. मुकेश अंबानी के पास भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट बेड़ा

  2. बोइंग 737 MAX 9 भारत का सबसे महंगा निजी जेट

  3. गौतम अदाणी के जेट का प्रबंधन कर्णावती एविएशन करती है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। किसी के पास कार होना एक स्टेटस सिम्बल होता है। मगर कुछ लोगों के लिए सिर्फ कार लिमिट नहीं होती, उनके लिए कुछ और ही स्टेटस सिम्बल होता है। अरबपतियों के लिए प्राइवेट जेट एक स्टेटस सिम्बल है। भारत में कई अरबपतियों के पास एक या अधिक प्राइवेट जेट हैं। इनमें मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के अलावा और भी नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस अरबपति के पास सबसे अधिक और किसके पास सबसे महंगा प्राइवेट जेट है।

मुकेश अंबानी

भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट विमानों (फ्लीट) का बेड़ा उद्योगपति मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) के पास है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी के पास 10 से अधिक बिजनेस एयरक्राफ्ट और प्राइवेट जेट हैं। उनके पास बोइंग बिजनेस जेट 737 MAX 9 है, जिसकी कीमत ₹1,000 करोड़ से अधिक है और यही भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट भी बताया जाता है, जिसमें बेडरूम, एक बोर्डरूम और एक लाउंज के लिए जगह है।
अंबानी के पास एयरबस A319 ACJ, बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6000 / ग्लोबल एक्सप्रेस, डसॉल्ट फाल्कन 900EX (दो विमान) और एम्ब्रेयर लेगेसी 600 / ERJ 135 भी हैं।

गौतम अदाणी

गौतम अदाणी के प्राइवेट जेट्स का मैनेजमेंट उनकी 'कर्णावती एविएशन' (Karnavati Aviation) करती है। उनका मेन प्लान 'बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6500' (VT-AGL) है, जो भारत के सबसे नए बिजनेस जेट विमानों में से एक है और अहमदाबाद से लंदन तक बिना रुके उड़ान भरने में सक्षम है।
इसके अलावा, उनके पास दो 'एम्ब्रेयर लिगेसी 650' (VT-AML और VT-AHM) विमान भी हैं, जिनका उपयोग मध्य पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया की तक की दूरी की यात्राओं के लिए किया जाता है।

सायरस और अदार पूनावाला

ये पिता-पुत्र 'पूनावाला एविएशन' नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो उनके प्राइवेट विमानों के बेड़े और चार्टर सर्विसेज को मैनेज करती है। उनके पास एक बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6500 (VT-NAD) और एक बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6000 (VT-CDP) हैं।

कलानिधि मारन

चेन्नई के मीडिया टाइकून कलानिधि मारन के पास भारत का इकलौता बॉम्बार्डियर ग्लोबल 7500 (VT-SRH) विमान है। इस आधुनिक विमान की रेंज 14,000 km से अधिक है। यह एक बार में बिना कहीं रुके चेन्नई से सैन फ्रांसिस्को या दिल्ली से लॉस एंजिल्स तक की उड़ान भर सकता है।

जिंदल परिवार

जिंदल परिवार के बेड़े में एक ग्लोबल 6000 (VT-JSY), एक ग्लोबल एक्सप्रेस (VT-JSB) और एक एम्ब्रेयर लिगेसी 135 (VT-JSI) शामिल हैं। इनमें एम्ब्रेयर का इस्तेमाल लगभग एक कॉर्पोरेट शटल की तरह किया जाता है, जो अलग-अलग प्लांट साइट्स के बीच अधिकारियों के ग्रुप्स को लाने-ले जाने का काम करता है।

कुमार मंगलम बिड़ला

कुमार मंगलम बिड़ला के पास गल्फस्ट्रीम G550 (VT-BRS) है। इसकी रेंज 12,500 किलोमीटर है। इसकी मदद से वे मुंबई से न्यूयॉर्क, लंदन या सिडनी तक बिना कहीं रुके (बिना ईंधन भरे) सीधे यात्रा कर सकते हैं।

संजीव गोयनका

संजीव गोयनका के पास एक बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 (VT-SHG) विमान है। इस पर ग्रुप का 'स्टारबर्स्ट' डिजाइन बना हुआ है, जिसकी वजह से यह कोलकाता से लेकर लंदन तक, एयरपोर्ट रैंप पर अलग ही नजर आता है।

गौतम सिंघानिया

रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया के लिए के पास बॉम्बार्डियर चैलेंजर 604 (VT-NGS) उड़ाते हैं। भले ही उनका चैलेंजर, 'ग्लोबल' या 'गल्फस्ट्रीम' जितना आधुनिक न हो, लेकिन इसकी रेंज 7,400 km तक है और यह एक भरोसेमंद विमान है।

बाबा कल्याणी

भारत फोर्ज के उद्योगपति बाबा कल्याणी के पास डसॉल्ट फाल्कन 900EX (VT-SBK) है। यह न केवल यूरोप के बड़े शहरों में, बल्कि छोटे हवाई अड्डों पर भी उतरने के लिए बहुत उपयोगी है।

विजय संकेश्वर (VRL ग्रुप)

लॉजिस्टिक्स सेक्टर के दिग्गज, VRL के मालिक के पास 'बीचक्राफ्ट प्रीमियर 1A' (Beechcraft Premier 1A) है।

और किस-किस के नाम शामिल?

अनिल अंबानी के पास 'फाल्कन 2000' और 'ग्लोबल एक्सप्रेस' जैसे प्लेन बताए जाते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन, 'पुंज लॉयड' के अतुल पुंज का नाम भी इस लिस्ट में आता है।

ये भी पढ़ें - टाटा संस की लिस्टिंग पर RBI के बयान से टाटा ग्रुप के शेयरों में उछाल, टाटा केमिकल्स ने लगाई 8% की छलांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।