IPO आते ही इस कंपनी के 1 हजार से ज्यादा कर्मचारी बन गए करोड़पति, भारत या फिर किसी और देश की है कंपनी?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी सेरेब्रास के आईपीओ ने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी के सीईओ एंड्रयू फेल्डमैन ने बताया कि लिस्टिंग के बाद कर्मचारियों के पास मौजूद शेयरों की कीमत बढ़ने से उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ।

सेरेब्रास आईपीओ ने 1000 से अधिक कर्मचारियों को करोड़पति बनाया। (इमेज AI निर्मित है।)
HighLights
सेरेब्रास आईपीओ ने 1000 से अधिक कर्मचारियों को करोड़पति बनाया।
कर्मचारियों के शेयरों की कीमत में लिस्टिंग के बाद बड़ा इजाफा हुआ।
अमेरिकी एआई कंपनी सेरेब्रास का वैल्यूएशन 21.7 अरब डॉलर पहुंचा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) आना उसके निवेशकों के साथ-साथ कर्मचारियों की भी किस्मत बदल सकता है। अब आपको लग रहा होगा कि ऐसा होना बहुत मुश्किल है। लेकिन आपको बता दें कि यह नामुमकिन नहीं। दरअसल, ऐसा ही कुछ एक एआई कंपनी के हजार से ज्यादा कर्मचारियों के साथ हुआ है। हालांकि, यह भारत की नहीं है। आइए जानते हैं कि कहां कि कंपनी और आईपीओ आने से उसके कर्मचारी करोड़पति कैसे बन गए।
इस कंपनी के IPO ने बदली कर्मचारियों की किस्मत
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम सेरेब्रास (Cerebras) है। यह अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होते ही इसके 1,000 से ज्यादा कर्मचारी करोड़पति बन गए। कंपनी के सीईओ एंड्रयू फेल्डमैन ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
सेरेब्रास के सीईओ एंड्रयू फेल्डमैन ने 'Sourcery With Molly O’Shea' चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी के आईपीओ के बाद 1,000 से ज्यादा कर्मचारी मिलेनियर यानी करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता में कर्मचारियों का बड़ा योगदान है और नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।
दरअसल, कंपनी के कई कर्मचारियों के पास उसके शेयर थे। आईपीओ के बाद कंपनी की लिस्टिंग हुई तो इन शेयरों की कीमत बढ़ गई। इससे कर्मचारियों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का वैल्यूएशन करीब 21.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
कितने का था IPO
सेरेब्रास ने मई 2026 में शेयर बाजार में कदम रखा था। कंपनी ने अपने आईपीओ में एक शेयर का इश्यू प्राइस 185 डॉलर रखा था। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने अरबों डॉलर जुटाए। लिस्टिंग के बाद कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिला।
कंपनी की 2026 की एम्प्लॉयी स्टॉक परचेज योजना के तहत पात्र कर्मचारी अपनी सैलरी से कटौती के जरिए कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं। इस योजना में उन्हें शेयर खरीदने पर 15 फीसदी तक की छूट भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- कभी बाजार पर था राज, आज बर्बाद! JP Associates से अनिल अंबानी की RHFL तक, 21वीं सदी में डूबीं ये 5 बड़ी कंपनियां
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।