सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PhonePe IPO: इस साल या अगले साल, कब आएगा फोनपे का आईपीओ? कंपनी खामोश लेकिन सूत्रों ने बता दी अंदर की बात

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:54 PM (GMT+05:30)

फोनपे ने वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में 12-15 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर लिस्ट होने की योजना के साथ अपने आईपीओ की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. फोनपे ने आईपीओ प्रक्रिया फिर से शुरू की।

  2. वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में लिस्टिंग की योजना।

  3. रिवाइज्ड DRHP अगले दो हफ्तों में दाखिल होगा।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe IPO) के आईपीओ पर एक बड़ा अपडेट आया है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फोनपे (PhonePe) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की प्रोसेस फिर से शुरू कर दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले इस मामले की जानकारी रखने वाले बैंकरों ने बताया है कि कंपनी वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही (Q4) में लगभग 12-15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने की योजना बना रही है।

सूत्रों ने आगे बताया कि मोबाइल पेमेंट क्षेत्र की यह प्रमुख कंपनी अगले दो हफ्तों में रिवाइज्ड 'ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' (DRHP) दाखिल कर सकती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जियो-पॉलिटिकल टेंशन और निवेशकों के सेंटिमेंट का हवाला देते हुए IPO प्रोसेस को रोक दिया था।

उथल-पुथल के बीच अटकलें

खास बात है कि फोनपे आईपीओ को लेकर यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली एक और कंपनी, फ्लिपकार्ट में काफी उथल-पुथल चल रही है। वहां के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने एक दशक तक शीर्ष पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है; उनके कार्यकाल ने भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर को एक नई दिशा दी थी। एक सूत्र के अनुसार, फोनपे, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने में सफल रहा है। इससे कंपनी को पहले की उम्मीदों की तुलना में अधिक वैल्यूएशन पाने में मदद मिल सकती है।

सूत्रों ने आगे बताया कि इस पेशकश (ऑफर) के जरिए लगभग 12,000 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) जुटाए जाने की उम्मीद है, जो पूरी तरह से OFS (ऑफर फॉर सेल) के रूप में होगा। दिलचस्प बात यह है कि फोनपे पहले फ्लिपकार्ट ग्रुप का हिस्सा था, जिसे बाद में एक अलग पेमेंट कंपनी के रूप में अलग कर दिया गया। हालांकि, फोनपे ने IPO प्रोसेस या संभावित वैल्यूएशन को लेकर पूछे गए सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें - APL Apollo Tubes Shares: लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट, 2 दिन में 33% से ज्यादा गिरे शेयर, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट प्राइस

बैंकर्स ने बताया कि कंपनी का टॉपलाइन 40 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि इसका क्रेडिट बिज़नेस साल-दर-साल 100 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।