APL Apollo Tubes Shares: लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट, 2 दिन में 33% से ज्यादा गिरे शेयर, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट प्राइस
एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर टाटा स्टील द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर निवेशकों की चिंता के कारण दो कारोबारी सत्रों में 33% गिर गए हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक की रेटिंग घटा दी है और टारगेट प्राइस कम कर दिए हैं।

HighLights
एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर दो कारोबारी सत्रों में 33% गिरे।
टाटा स्टील के अधिग्रहण प्रस्ताव पर निवेशकों की चिंता बनी वजह।
ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक की रेटिंग घटाकर लक्ष्य मूल्य कम किए।
नई दिल्ली। एपीएल अपोलो ट्यूब्स (apl apollo tubes shares) के शेयरों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है और आज भी यह स्टॉक 15 प्रतिशत तक टूट गया, लगातार दूसरी बार इस शेयर में 'लोअर सर्किट' लगा है। इस गिरावट के साथ ही एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर 2 कारोबारी सत्रों में 33 फीसदी तक गिर गए हैं। दरअसल, टाटा स्टील द्वारा कंपनी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की प्रस्तावित डील को लेकर निवेशकों की चिंता के चलते वे लगातार इस स्टॉक को बेच रहे हैं।
APL अपोलो ट्यूब्स के शेयर सुबह के कारोबार में गिरकर 1342 रुपये पर आ गए। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले इनमें अब तक लगभग 33 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। अधिग्रहण की घोषणा के बाद सोमवार को यह शेयर 21.2 प्रतिशत टूट गया था।
डील के एलान के बाद क्यों गिरे शेयर?
टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहण की घोषणा के बाद, ब्रोकरेज फर्मों ने APL अपोलो को लेकर काफी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। इसके पीछे उन्होंने ज्यादा कर्ज (लीवरेज), कमाई में कमी (अर्निंग्स डाइल्यूशन), अधिग्रहण का महंगा मूल्यांकन और मौजूदा प्रमोटर के बाहर निकलने जैसे कारणों का हवाला दिया है।
ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट
ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक की रेटिंग को 'ऐड' (Add) से घटाकर 'सेल' (Sell) कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस 2,200 रुपये से घटाकर 1,345 रुपये कर दिया है। इसके पीछे ब्याज लागत में बढ़ोतरी और इक्विटी डाइल्यूशन के जोखिम को कारण बताया गया है।
एक्सिस कैपिटल ने अपनी 'सेल' (Sell) रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 2,400 रुपये से घटाकर 1,420 रुपये कर दिया है। उनका अनुमान है कि FY28 में EPS में 52 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है और नेट डेट-टू-EBITDA बढ़कर लगभग सात गुना हो सकता है। नुवामा (Nuvama) ने इस स्टॉक की रेटिंग को घटाकर 'होल्ड' (Hold) कर दिया है और इसका फेयर वैल्यू 1,459 रुपये तय किया है।
ये भी पढ़ें - SEBI ने लगाई IPO GMP के प्रचार-प्रसार पर रोक, चेतावनी में कहा - 'ग्रे-मार्केट प्रीमियम का मतलब कंफर्म प्रॉफिट नहीं'
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।