IPO News: अंबानी की Jio से भी तगड़ी लिस्टिंग! दो कंपनियों की शेयर बाजार में एंट्री; 65% तक दिया मुनाफा
आज शेयर बाजार में बीएलएस पॉलिमर्स और एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज के आईपीओ लिस्ट हुए। बीएलएस पॉलिमर्स ने 65 फीसदी और ...और पढ़ें

दो आईपीओ की हुई लिस्टिंग (AI फोटो)
HighLights
बीएलएस पॉलिमर्स आईपीओ 65% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ
एसएफसी एनवायर्नमेंटल आईपीओ 7.6% प्रीमियम पर लिस्ट
आज शेयर बाजार में दो आईपीओ की लिस्टिंग हुई
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में दो मेनबोर्ड के आईपीओ की लिस्टिंग हुई। इनमें बीएलएस पॉलिमर्स (BLS Polymers IPO Listing) और एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज (SFC Environmental Technologies IPO Listing) शामिल हैं। इनमें से एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज का शेयर 7.6 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, मगर बीएलएस पॉलिमर्स ने 65 फीसदी प्रीमियम पर डेब्यू किया है। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितने प्रीमियम पर शेयर बाजार में एंट्री की।
BLS Polymers IPO Listing
पहले बात करते हैं बीएलएस पॉलीमर्स की। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 150 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 94.10 रुपये या 62.73 फीसदी प्रीमियम के साथ 244.10 रुपये पर हुई। वहीं इसने एनएसई पर 65.33 फीसदी प्रीमियम के साथ 248 रुपये पर डेब्यू किया।
इससे पहले देश का सबसे बड़ा आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स का आया था, जिसकी लिस्टिंग शेयर बाजार में 21.36 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई थी।
SFC Environmental Technologies IPO Listing
अब बात करते हैं एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज की। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 330 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 24.05 रुपये या 7.29 फीसदी प्रीमियम के साथ 354.05 रुपये पर हुई। वहीं इसने एनएसई पर 7.61 फीसदी प्रीमियम के साथ 355.10 रुपये पर डेब्यू किया।
कैसे रहे थे IPO?
NSE के आंकड़ों के अनुसार, बीएलएस पॉलीमर्स के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला और यह 241.22 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसके बाद इसकी मजबूत लिस्टिंग देखने को मिली। निवेशकों ने 1.19 करोड़ शेयरों के मुकाबले 287.05 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी सब्सक्रिप्शन में सबसे आगे रही, जिसमें उनके लिए आरक्षित हिस्सा 559.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी 200.25 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से के लिए 128.36 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।
वहीं NSE के आंकड़ों के ही मुताबिक एसएफसी एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज के IPO को 9.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें 1,41,59,744 शेयरों के मुकाबले 13,41,33,255 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।
ये भी पढ़ें - न टेक का बैकग्राउंड, न बड़ी पहचान... फिर भी मिठाई वाले के बेटे को दुबई में मिला 2.5 करोड़ का AI पैकेज!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।