सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर शेयर पर होगी ₹90 की कमाई, इस कंपनी ने किया डिविडेंड का एलान; 12 नवंबर है बहुत अहम तारीख

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड ने ₹90 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जिसके लिए 12 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय ...और पढ़ें

हर शेयर पर ₹90 का डिविडेंड देगी Bayer CropScience

हर शेयर पर ₹90 का डिविडेंड देगी Bayer CropScience

HighLights

  1. ₹90 प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित

  2. डिविडेंड के लिए 12 नवंबर रिकॉर्ड डेट निर्धारित

  3. Q2 FY27 में ₹166.2 करोड़ का शुद्ध लाभ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते कई शेयर चर्चा में रहेंगे, जिनमें से एक है बेयर क्रॉपसाइंस लिमिटेड। ये कंपनी ₹90 प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने जा रही है। डिविडेंड के लिए बेयर क्रॉपसाइंस ने 'रिकॉर्ड डेट' भी तय कर ली है। रिकॉर्ड डेट क्या है, वो हम आगे बताएंगे। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे भी घोषित किए हैं।

900% के डिविडेंड का एलान

बेयर क्रॉपसाइंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार 3 नवंबर को वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹90 का अंतरिम डिविडेंड (यानी फेस वैल्यू का 900%) देने के एलान किया है। बोर्ड ने इस डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की इलिजिबिलिटी तय करने के लिए 'रिकॉर्ड डेट' भी निर्धारित की है।

कितनी है रिकॉर्ड डेट?

बोर्ड ने डिविडेंड पाने के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए गुरुवार, 12 नवंबर को 'रिकॉर्ड डेट' के तौर पर तय किया है। इसका मतलब यह है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों के पास 'रिकॉर्ड डेट' से पहले शेयर होने चाहिए।
कंपनी द्वारा BSE को दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड सोमवार, 30 नवंबर 2026 तक निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान कर देगा।

कैसे रहे नतीजे?

डिविडेंड के एलान के साथ-साथ, बेयर क्रॉपसाइंस ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में ₹166.2 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹152.7 करोड़ था। इस तिमाही के दौरान, टैक्स से पहले का शुद्ध लाभ (PBT) 6% बढ़कर ₹211.4 करोड़ हो गया।

किस भाव पर है शेयर?

शुक्रवार को BSE पर बेयर क्रॉपसाइंस का शेयर 0.45% की बढ़त के साथ ₹3316.50 पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल ₹14,905.04 करोड़ रही। पिछले एक हफ्ते में इस शेयर में 1.64% की तेजी आई है, लेकिन एक महीने में इसमें 6.17%, तीन महीनों में 21.32% और एक साल में लगभग 30.29% की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें - माचिस से लेकर 'मिनी जापान' तक: भारत की 'पटाखा राजधानी' का दिलचस्प सफर; दीवाली के पटाखों का 'फायरवर्क्स बादशाह'

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।