सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी में झोंके थे 5 करोड़, आज 130 करोड़ हो गया निवेश; अब प्रमोटर ने बेच दिए 3500000 शेयर

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:04 PM (IST)

सचिन तेंदुलकर के निवेश से चर्चा में आई आजाद इंजीनियरिंग के प्रमोटर राकेश चोपदार ने कंपनी के 35 लाख शेयर बेचे हैं। यह हिस्सेदारी 5.4% थी, जिसे ₹2,286.15 प्रति शेयर के भाव पर ₹800.15 करोड़ में बेचा गया, जबकि वैल्यूक्वेस्ट ने शेयर खरीदे।

प्रमोटर राकेश चोपदार ने बेचे 35 लाख आजाद इंजीनियरिंग शेयर।

प्रमोटर राकेश चोपदार ने बेचे 35 लाख आजाद इंजीनियरिंग शेयर।

HighLights

  1. प्रमोटर राकेश चोपदार ने बेचे 35 लाख आजाद इंजीनियरिंग शेयर।

  2. ₹800.15 करोड़ में 5.4% हिस्सेदारी ₹2,286.15 प्रति शेयर पर बिकी।

  3. वैल्यूक्वेस्ट ने ₹262.2 करोड़ में 1.77% हिस्सेदारी खरीदी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार एक ऐसा जुआं हाै, अगर यहां सूझ-बूझ और रिसर्च के साथ पैसा लगाया जाए तो आदमी करोड़पति भी बन जाता है और एक करोड़पति कंगाल भी हो जाता है। एक ऐसा ही शेयर है जिसने निवेशकों को मालामाल किया था। शेयर का नाम आजाद इंजीनियरिंग है। इसी कंपनी में सचिन ने आईपीओ से पहले ही निवेश किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन ने इस कंपनी में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो बाद में 130 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, अभी वर्तमान में सचिन इसके निवेशक हैं या नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। क्योंकि जब किसी कंपनी में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 1 फीसदी से ज्यादा होती है तभी कंपनी को उसके बारे में जानकारी देनी होती है। उस समय सचिन की हिस्सेदारी 0.68% थी। अब इसी कंपनी से बड़ा अपडेट आया है।

कंपनी के प्रमोटर ने 3500000 शेयर बेच दिए है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी। आजाद इंजीनियरिंग के प्रमोटर राकेश चोपदार ने कंपनी में अपनी 5.4% हिस्सेदारी बेच दी, जबकि निवेशक आकाश माणिक भंसाली ने 18 नवंबर को ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए ग्रीनलेम इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली।

इस भाव से बेचे गए शेयर

प्रमोटर राकेश चोपदार ने 35 लाख शेयर बेचे, जो आजाद इंजीनियरिंग की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 5.4% हिस्सा हैं। ये शेयर 2,286.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे कुल 800.15 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर के लिए प्रिसिजन-फोर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाती है।

खरीदने वालों की तरफ से, वैल्यूक्वेस्ट (ValueQuest) ने अपनी तीन स्कीमों वैल्यूक्वेस्ट इंडिया इन्फ्लेक्शन फंड, वैल्यूक्वेस्ट फाउंडर्स कनविक्शन LVF और VQ फास्टरकैप फंड के जरिए 11.47 लाख शेयर खरीदे। यह कंपनी में 1.77% हिस्सेदारी के बराबर है और इसके लिए 2,286 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 262.2 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

यह भी पढ़ें- EPFO Pension Hike: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों की बढ़ेगी पेंशन? CBT की बैठक में हो सकता है फैसला

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।