सचिन तेंदुलकर के 5 करोड़ बने 130 करोड़, अब ब्रोकरेज ने इसी शेयर पर दिया बड़ा टार्गेट; कहा- ₹3200 तक जाएगा भाव
सचिन तेंदुलकर के 5 करोड़ रुपये के निवेश वाली आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर का मूल्य 130 करोड़ रुपये हो ...और पढ़ें

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पर दिया बड़ा टार्गेट
HighLights
सचिन तेंदुलकर का 5 करोड़ का निवेश 130 करोड़ हुआ।
आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 6 महीने में 100% से ज्यादा बढ़े।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ₹3200 का लक्ष्य दिया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने जिस कंपनी में निवेश किया है, उसके शेयरों में तूफानी तेजी का दौर जारी है। उन्होंने 5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो अब इस समय 120 से 130 करोड़ हो चुका है। इस शेयर का नाम आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड है।
सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च, 2023 को हैदराबाद की आजाद इंजीनियरिंग में ₹5 करोड़ का निवेश किया था। उन्होंने ₹114.10 प्रति शेयर की औसत कीमत पर प्री-IPO शेयर खरीदे थे।
आजाद इंजीनियरिंग के शेयर पिछले 6 महीने में 100 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। गुरुवार को इसके शेयर -3.45% गिरकर 2861 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बुधवार को BSE पर भारी वॉल्यूम के बीच आजाद इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 7 प्रतिशत बढ़कर ₹3,126 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसके गुरुवार को इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई और यह 2861 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ICICI सिक्योरिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग पर दिया बड़ा टार्गेट
6 अप्रैल को इसके शेयरों की वैल्यू 1560 रुपये थी और इस समय यह 2861 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आने वाले समय में इस शेयर में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने आजाद इंजीनियरिंग पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को पहले के ₹1,900 से बढ़ाकर ₹3,200 कर दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी वैल्यूएशन को FY29 तक आगे बढ़ाया है और FY29 की अनुमानित अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के 55 गुना का टारगेट मल्टीपल तय किया है।
ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि इसे और बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे हाल ही में शुरू हुई यूनिट के लिए अगले 5-6 साल तक काम की स्पष्टता बनी रहेगी।
ब्रोकरेज फर्म ने एक नोट में कहा, "हम FY29 के अनुमान पेश कर रहे हैं और अपने टारगेट मल्टीपल को FY29 तक बढ़ा रहे हैं, जिससे ₹3,200 (55x FY29E EPS) का टारगेट प्राइस तय हुआ है।"
कैसा रहा है आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों का हाल
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर 28 दिसंबर, 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹720 और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ₹710 पर लिस्ट हुए थे। यह इसके ₹524 प्रति शेयर के फाइनल IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले एक मजबूत प्रीमियम था। और आज शेयर की कीमत लगभग तीन हजार के पास ट्रेड कर रही है। लिस्टिंग से अब तक यह शेयर लगभग 400 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री की बड़ी घोषणा! नीदरलैंड से मजबूत होगी कृषि क्षेत्र में साझेदारी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
