सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी के दामाद की कंपनी जुटा रही ₹2100 करोड़ रुपये, क्या करेंगे इतने पैसों का? ये है मास्टर प्लान

Published: Tue, 25 Aug 2026 11:06 AM (IST)

पीरामल फाइनेंस ने ₹2,100 करोड़ का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है और ₹1,750.03 करोड़ के वारंट जारी करने को भी मंजूरी दी है। कंपनी इस फंड का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं, एसेट अंडर मैनेजमेंट ग्रोथ और पूंजी पर्याप्तता अनुपात को पूरा करने के लिए करेगी।

पीरामल फाइनेंस जुटा रही पैसा

पीरामल फाइनेंस जुटा रही पैसा

HighLights

  1. पीरामल फाइनेंस ने ₹2,100 करोड़ का QIP सफलतापूर्वक लॉन्च किया

  2. ₹1,750.03 करोड़ के वारंट जारी करने को बोर्ड की मंजूरी मिली

  3. जुटाए गए फंड का उपयोग भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं के लिए होगा

नई दिल्ली। मंगलवार 25 अगस्त को पीरामल फाइनेंस का शेयर (Piramal Finance Share Today) फोकस में है, क्योंकि कंपनी ने एक दिन पहले यानी 24 अगस्त को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इस क्यूआईपी इश्यू के जरिए कंपनी ₹2,100 करोड़ तक जुटाने जा रही है।
आज कंपनी का शेयर 2181.45 रुपये के मुकाबले 2,189.40 रुपये पर खुला है और करीब 11 बजे तक 2,160.70 रुपये तक नीचे फिसला है। 11 बजे ये शेयर BSE पर 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 2173.70 रुपये पर है।

क्या करेगी फंड का?

QIP में कंपनी के शेयरों का सांकेतिक इश्यू प्राइस बैंड 2000-2100 रुपये बताया जा रहा है। इसमें निचले भाव पर 1.05 करोड़ इक्विटी शेयर और ऊपरी भाव पर 99 लाख इक्विटी शेयर बेचे जा सकते हैं। QIP से जुटाए जाने वाले फंड का उद्देश्य आगे लोन के लिए फ्यूचर कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करना, एसेट अंडर मैनेजमेंट ग्रोथ और पूंजी पर्याप्तता अनुपात को पूरा करना है।

किसकी कंपनी है पीरामल फाइनेंस?

पीरामल फाइनेंस पीरामल ग्रुप की कंपनी है। पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल हैं, जो कि आनंद पीरामल के पिता और मुकेश अंबानी के समधी हैं। आनंद, मुकेश अंबानी के दामाद और ईशा अंबानी के पति हैं। पीरामल फाइनेंस की कमान आनंद पीरामल के पास ही है। वे इस कंपनी के चेयरमैन हैं।

वारंट जारी करने की भी मंजूरी

पीरामल फाइनेंस के बोर्ड ने सोमवार को प्रमोटर ग्रुप की कंपनी 'नित्याम् रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड' को ₹1,750.03 करोड़ तक के वारंट्स का प्रेफरेंशियल इश्यू जारी करने को भी मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने ₹2 की फेस वैल्यू वाले 82.95 लाख तक वारंट्स जारी करने को मंज़ूरी दी।
ये वारंट्स ₹2,110 प्रति वारंट के हिसाब से जारी किए जाएंगे, जिसमें प्रति वारंट ₹2,108 का प्रीमियम शामिल होगा और कुल रकम ₹1,750.03 करोड़ तक होगी।

ये भी पढ़ें - सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स के आईपीओ की दमदार लिस्टिंग! निवेशकों को मिला फायदा; कितना कराया फायदा?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।