यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 5 शेयरों से जरा बचके ! 1 महीने में कर दिया बर्बाद, 32% तक घटे रेट, निवेशक तबाह
अकसर जो शेयर चढ़ते हैं उनकी चर्चा होती है। मगर उन शेयरों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए जो गिरे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पिछले एक महीने में शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का रुख है। इस एक महीने में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 3-3 फीसदी लुढ़के हैं। वहीं इस दौरान अकसर सेक्टरों में भी बिकवाली देखी गयी है, जिससे उन सेक्टरों के शेयर भी गिरे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई शेयर ऐसे हैं, जो बीते एक महीने में 32 फीसदी या इससे ज्यादा गिरे हैं।
जिन निवेशकों के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे, उनकी हालत खराब होगी, क्योंकि उनकी संपत्ति एक-तिहाई घट गयी होगी। यहां हम आपको उन 5 शेयरों की जानकारी देंगे, जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक गिरे हैं।
ये भी पढ़ें - केचअप बनाने वाली कंपनी ने दुनिया के नंबर 1 निवेशक को हिलाया, आखिर कैसे डूबे Warren Buffett के ₹32905 Cr
पारस डिफेंस (Paras Defence Share Price)
पारस डिफेंस का शेयर बीते एक महीने में 32.32 फीसदी गिर गया है। इस दौरान शेयर का रेट 933.5 रु से गिरकर 634.75 रु पर आ गया है। डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,120.92 करोड़ रु है।
न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software Share Price)
वहीं न्यूजेन सॉफ्टवेयर का शेयर 1134.95 रु से गिरते-गिरते 828.15 रु पर आ गया। इससे शेयर में 27 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 11,725.15 करोड़ रु है। साल 2025 में अब तक ये शेयर 51 फीसदी से अधिक गिरा है।
किर्लोस्कर ब्रदर्स (Kirloskar Brothers)
किर्लोस्कर ब्रदर्स का शेयर पिछले एक महीने में 21.6 फीसदी गिरा है। इस दौरान शेयर 2333.40 रु से गिरकर 1,829 रु पर आ गया। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 14,523.89 करोड़ रु है। साल 2025 में अब तक ये शेयर 13.7 फीसदी गिरा है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies Share Price)
एक महीने में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 19.7 फीसदी गिर गया है। कंपनी के शेयर का रेट 865.05 रु से गिरकर 695 रु पर आ गया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 42,313.88 करोड़ रु है।
क्लीन साइंस (Clean Science Share Price)
वहीं एक महीने में क्लीन साइंस का शेयर 18.5 फीसदी गिर गया है। इसका शेयर 1486.40 रु से गिरकर 1,211 रु पर आ गया। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 12,868.97 करोड़ रु है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
