Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ, तीनों का GMP अभी से दे रहा प्रॉफिट का संकेत
अगले हफ्ते शेयर बाजार में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन, महानदी कोलफील्ड्स और वात्राना रेंटल्स सहित तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे ...और पढ़ें

खुलने वाले हैं 3 IPO
HighLights
अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ बाजार में आएंगे
क्रिस्टल, महानदी और वात्राना रेंटल्स के आईपीओ खुलेंगे
दो मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ शामिल हैं
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते शेयर बाजार में 3 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन (Crystal Crop Protection IPO), महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields IPO) और वात्राना रेंटल्स (Watrana Rentals IPO) शामिल हैं। इनमें से क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि वात्राना रेंटल्स का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा। आइए जानते हैं इन सभी आईपीओ की डिटेल।
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ 18 नवंबर को खुलकर 20 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 259-272 रुपये तय किया गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 455.49 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 55 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 55 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
बात करें जीएमपी की तो फिलहाल इसका जीएमपी इंवेस्टरगेन के अनुसार 27 रुपये चल रहा है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
महानदी कोलफील्ड्स
कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलकर 23 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड अभी तय नहीं किया गया है। इस इश्यू की बाकी डिटेल का भी खुलासा नहीं किया गया है। मगर इसका जीएमपी 9.25 रुपये चल रहा है। यानी अभी से प्रॉफिट का संकेत मिलने लगा है।
वात्राना रेंटल्स
एसएमई कैटेगरी का वात्राना रेंटल्स का आईपीओ 19 नवंबर को खुलकर 23 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 232-245 रुपये तय किया गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 120.10 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 600 शेयरों की है। वहीं इसका जीएमपी फिलहाल 22 रुपये चल रहा है।
ये भी पढ़ें - ₹30 थी पगार, आज दुबई के शेख भी मुरीद: ऊंची-ऊंची इमारतें बनाने वाले मास्टरमाइंड की कहानी; कभी पेन खरीदने के नहीं थे पैसे
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।