Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI देता है डिफेंस सैलरी पैकेज की सुविधा, जानिए हमारे जवानों को क्या मिलता है विशेष फायदा

    By NiteshEdited By:
    Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:45 AM (IST)

    इस सुविधा के जरिये आर्मी नेवी एयर फ़ोर्स इंडियन कोस्ट गार्ड असम राइफल्स राष्ट्रीय राइफल्स के जवान सैलरी अकाउंट खुलवा सकते हैं।

    SBI देता है डिफेंस सैलरी पैकेज की सुविधा, जानिए हमारे जवानों को क्या मिलता है विशेष फायदा

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय स्टेट बैंक डिफेंस से जुड़े लोगों के लिए सैलरी अकाउंट के तहत डिफेंस सैलरी पैकेज की सुविधा देता है। इस सुविधा के जरिये आर्मी, नेवी, एयर फ़ोर्स, इंडियन कोस्ट गार्ड, असम राइफल्स, राष्ट्रीय राइफल्स के जवान सैलरी अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह अकाउंट चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें सिल्वर, गोल्ड, डायमंड और प्लैटिनम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारी को क्या मिलता है फायदा

    जीरो बैलेंस अकाउंट और किसी भी बैंक के एटीएम में मुफ्त असीमित लेनदेन।

    सभी रैंक के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर 30 लाख रुपये तक कवर किया जाता है।

    हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) पर सभी रैंकों को 1 करोड़ रुपये कवर किया जाता है। हालांकि, इसमें नियम और शर्तें हैं।

    व्यक्तिगत/कुल विकलांगता पर सभी रैंकों के लिए 30 लाख रुपये तक कवर होता है।

    आंशिक विकलांगता पर 10 लाख रुपये कवर किया जाता है।

    पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन के प्रोसेसिंग फीस पर 100% की छूट।

    लॉकर शुल्क पर 25% तक की छूट।

    ई-मॉड (मल्टी ऑप्शन डिपॉज़िट) बनाने और उच्च ब्याज अर्जित करने के लिए ऑटो-स्वीप का फायदा।

    ऑन-बोर्डिंग के समय डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट का लाभ।

    ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चेक, एसएमएस अलर्ट जारी करना। मुफ्त ऑनलाइन एनईएफटी/आरटीजीएस की सुविधा।

    ओवरड्राफ्ट 2 महीने के नेट वेतन के बराबर (वर्तमान में केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध है)

    रिवार्ड पॉइंट की सुविधा।

    नियोक्ता को लाभ

    बिना किसी परेशानी के खाता खोलने की प्रक्रिया। कर्मचारी अपने खाते को ऑनलाइन खोलने या नजदीकी शाखा में जाकर भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।