Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jeevan Shanti, LIC New Plan: एलआईसी ने लॉन्च की नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी योजना, जानिए क्या है खास

    LIC New Jeevan Shanti भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी (LIC) की नई जीवन शांति योजना लॉन्च की है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग व्यक्तिगत एकल प्रीमियम डिफर्ड एन्युटी प्लान है। एन्यूटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से गारंटीड हैं।

    By Pawan JayaswalEdited By: Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:25 PM (IST)
    भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC )

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी (LIC) की नई जीवन शांति योजना लॉन्च की है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है। एन्यूटी की दरें पॉलिसी की शुरुआत से गारंटीड हैं और एन्यूटीज का भुगतान डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी लेने वाले के पूरे जीवन काल तक होगा। यह प्लान 21 अक्टूबर, 2020 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से लिया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहला विकल्प

    इस प्लान में एन्युटी का पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इस विकल्प में डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहेगा। एन्युटी पाने वाले की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाने की स्थिति में डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद एन्युटी पाने वाले के नॉमिनी को मृत्यु लाभ का भुगतान होगा।

    दूसरा विकल्प

    दूसरा विकल्प ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहेंगे, तब तक प्राथमिक एन्युटेंट और/या द्वितियक एन्युटेंट जीवित है। अंतिम उत्तरजीवी की मृत्यु होने पर डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद मृत्यु लाभ का भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा।

    ज्वाइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है, जैसे- दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांडचिल्ड्रंस, पति-पत्नि या भाई-बहन।

    न्यूनतम खरीदी मूल्य 1,50,000 रुपये

    इस योजना में न्यूनतम खरीदी कीमत 1,50,000 रुपये है। यह न्यूनतम वार्षिकी मानदंड के अधीन है। एन्युटी का मोड सालाना, अर्द्धवार्षिक, तिमाही और मासिक उपलब्ध है। न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये सालाना है। यहां अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।

    इंसेंटिव भी है उपलब्ध

    इस योजना में पांच लाख और अधिक की खरीदी कीमत पर एक इंसेंटिव भी उपलब्ध है। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़त के रूप में उपलब्ध है। यह प्लान 30 से 79 वर्ष तक की आयु के लिए उपलब्ध है। योजना में न्यूनतम डिफरमेंट अवधि एक साल है और अधिकतम डिफरमेंट अवधि 12 साल है, जो अधिकतम वेस्टिंग आयु (80 साल) पर निर्भर करती है।

    यह प्लान 50,000 रुपये की न्यूनतम खरीदी कीमत के साथ दिव्यांगजन के फायदे के लिए भी खरीदा जा सकता है।