बैंक FD या पोस्ट ऑफिस स्कीम? 5 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा? SBI-HDFC से ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक
Post Office vs Bank FD: यह लेख पोस्ट ऑफिस योजनाओं और बैंक एफडी में निवेश पर मिलने वाले ब्याज दरों ...और पढ़ें

SBI-HDFC से ज्यादा ब्याज दे रहे ये बैंक
HighLights
पोस्ट ऑफिस योजनाओं को सरकार का समर्थन प्राप्त है।
कुछ छोटे वित्त बैंक 8.25% तक ब्याज दरें दे रहे हैं।
5 साल के निवेश में सूर्योदय बैंक एफडी सबसे अधिक फायदेमंद।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: क्या आप भी अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित निवेश कर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं? तो ऐसे में आपके सामने दो ऑप्शन हैं; पहला है पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं और दूसरा है बैंक FD , अब इन दोनों के बीच आपके लिए क्या है सही है ये जानना बेहद अहम है।
एक तरफ पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को सरकार का समर्थन मिलता है , तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बैंक FD पर 8.25% तक का ब्याज दे रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि सरकार ने Post office scheme पर अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और वहीं, बैंक अपनी FD पर अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज दे रहे हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि कहां पैसा लगाने से ज्यादा मुनाफा होगा, आइए समझते हैं।
पोस्ट ऑफिस की योजनाओं पर कितना ब्याज?
| पोस्ट ऑफिस योजनाएं | ब्याज दर |
| सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) | 8.20% |
| सुकन्या समृद्धि योजना | 8.20% |
| नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) | 7.70% |
| 5 साल की टाइम डिपॉजिट | 7.50% |
| किसान विकास पत्र (KVP) | 7.50% |
| मंथली इनकम स्कीम (MIS) | 7.40% |
| 3 साल की टाइम डिपॉजिट | 7.10% |
| 2 साल की टाइन डिपॉजिट | 7% |
| 1 साल की टाइम डिपॉजिट | 6.90% |
| रिकरिंग डिपॉजिट (RD) | 6.70% |
चार्ट में दी गई योजनाएं की ब्याज दर अलग होने के साथ-साथ पैसा मिलने का तरीका भी अलग है। बता दें SCSS यानी सीनियर सिटीजन स्कीम में हर तीन महीने पर ब्याज मिलता है, जबकि MIS यानी पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम हर महीने कमाई का मौका देती है। NSC (नेशनल सेविंग स्कीम) में ब्याज मैच्योरिटी पर मिलता है । वहीं, KVP में निवेश की रकम 115 महीने में दोगुनी हो जाती है।
बैंक FD पर कितना ब्याज?
अगर आप बैंक की FD (bank fd) में निवेश करना चाहते हैं तो, ये कुछ छोटे फाइनेंस बैंक 8.25% से ज्यादा की ब्याज दर (interest rates) दे रहे हैं।
| बैंकों के नाम | अधिकतम ब्याज दर |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.10% |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25% |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.10% |
| DCB बैंक | 7.50% |
| बंधन बैंक | 7.45% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 6.85% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 6.80% |
| पंजाब नेशनल बैंक | 6.80% |
| इंडियन बैंक | 6.80% |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.75% |
| केनरा बैंक | 6.75% |
| HDFC बैंक | 6.60% |
| SBI | 6.45% |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार्ट में दी गई दरें हर अवधि के लिए लागू नहीं होती हैं। जैसे सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की FD पर 8.25% ब्याज दे रहा है। वहीं उज्जीवन बैंक 3 साल 1 दिन से 3 साल 6 महीने की अवधि पर 8.1% और उत्कर्ष बैंक 666 दिन की एफडी पर 8.1% दे रहा है।
5 साल में कहां होगा ज्यादा फायदा?
अगर आप अपना पैसा पूरे पांच साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो ये बैंक और ये योजनाएं ज्यादा फायदा दे सकते हैं।
1. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक FD: 8.25%
2. SCSS: 8.2% (सीनियर सिटीजन्स के लिए पात्र है)
3. NSC: 7.7%
4. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.5%
5. HDFC बैंक FD: 6.6%
6. SBI FD: 6.05%
बता दें कि इस तुलना में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD सबसे आगे है और सबसे ज्यादा बयाज के साथ पैसा ग्रो करने में मदद करती है। सबसे जरूरी बात यह है कि ये जरूर देखना चाहिए कि ब्याज कितनी बार जुड़ता है, पैसा कब निकाल सकते हैं और समय से पहले FD तोड़ने पर कितना नुकसान होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।