सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank FD Rates: 8.6% तक के बंपर मुनाफे के साथ पैसा भी 100% सुरक्षित, किन बैंकों में निवेश का सही मौका?

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:50 PM (IST)

Senior citizen bank fd rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद और कम जोखिम वाला निवेश विकल्प है।

Senior Citizen FD: कम रिस्क के साथ मिलेगा बेहतर रिटर्न

Senior Citizen FD: कम रिस्क के साथ मिलेगा बेहतर रिटर्न

HighLights

  1. वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी सुरक्षित और कम जोखिम वाला निवेश।

  2. स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.5% तक उच्चतम एफडी ब्याज दे रहे।

  3. निवेश से पहले ब्याज दरें, अवधि और शर्तें अवश्य जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: निवेश की बात आती है तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। आमतौर पर सीनियर सिटीजन किसी भी निवेश विकल्प में ज्यादा रिस्क लेने से बचते हैं, ऐसे में उनके लिए FD एक खास ऑप्शन उभर कर सामने आती है।

ऐसे में इनवेस्ट करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। अभी कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी (Bank FD) पर 8.5% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं, प्राइवेट और सरकारी बैंक भी अलग-अलग अवधि की FD पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए FD क्यों है सही?

FD को खास इस लिए माना जाता है क्योंकि इसमें कम जोखिम होता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी अहम हो सकता है, खासकर जब निवेश की रकम बड़ी हो। लेकिन, FD खोलने से पहले ब्याज दर के साथ-साथ अवधि, निकासी के नियम और बैंक की शर्तों को भी जरूर देखना चाहिए।

कौन से स्मॉल फाइनेंस बैंकों में 8.5% मिल रहा?

बता दें कि स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा FD ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल हैं। Equitas Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank, ESAF Small Finance Bank, Utkarsh Small Finance Bank और Shivalik Small Finance Bank में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.5% तक ब्याज मिल रहा है।

वहीं, Jana Small Finance Bank और Ujjivan Small Finance Bank में अधिकतम ब्याज दर 8.30% तक ब्याज मिसता है।

प्राइवेट बैंकों में सीनियर सीटीजन को कितना मिलेगा ब्याज?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी की है। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में SBM Bank India वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% तक ब्याज दे रहा है। DCB Bank में यह दर 8.30% तक है। Bandhan Bank 7.95%, जबकि IndusInd Bank में 7.85% और YES Bank 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं।

RBL Bank में 7.70%, City Union Bank और IDFC FIRST Bank में 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। Kotak Mahindra Bank 7.80%, Axis Bank 7.35% और HDFC Bank तथा ICICI Bank 7.20% तक ब्याज दे रहे हैं।

सरकारी बैंकों में भी अच्छे रिटर्न

सरकारी बैंकों की बात करें तो Bank of India वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.45% तक ब्याज दे रहा है। Bank of Baroda तथा Central Bank of India में 7.35% तक ब्याज मिल रहा है। Bank of Maharashtra और Indian Bank 7.15%, जबकि Canara Bank और Punjab National Bank 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं Indian Overseas Bank बढ़ोतरी के साथ 7.40% ब्याज दे रहा है। SBI और Union Bank of India में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम FD ब्याज दर 7.05% तक है।

 यह भी पढ़ें: क्या बढ़ेगा PM Kisan योजना का पैसा? किसान बोले - '1 नहीं हमारी 17 मांगे करो पूरी'; देसी गाय और जैविक खेती पर भरी हुंकार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।