Pan Aadhaar Link: कहीं आपका पैन तो नहीं हुआ इनएक्टिव? सबसे पहले करें ये काम; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
How to link Pan with aadhar card: पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अब अनिवार्य है, अन्यथा यह निष्क्रिय हो जाएगा और कई वित्तीय कार्यों में बाधा आएगी।

Aadhar card से Pan card ऐसे करें लिंक
HighLights
पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है।
निष्क्रिय पैन से वित्तीय लेनदेन में परेशानी होगी।
ई-फाइलिंग वेबसाइट या SMS से लिंक करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में पैन कार्ड हमारी आर्थिक पहचान से जुड़ा एक बेहद अहम दस्तावेज बनकर सामने आता है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स भरना हो या लोन लेना हो, लगभग हर जरूरी वित्तीय काम में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती ही है।
ऐसे में आज केवाईसी के तहत सरकार हर एक स्कीम और सर्विस से आधार लिंक करवा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने पैन को भी आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया है। अगर आपने अभी भी पैन से आधार लिंक (pan Aadhar link)नहीं किया तो आपका पैन कार्ड काम करना बंद कर देगा। इस डिजिटल जमाने में आप घर बैठे ही आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं।
कैसे करें पैन-आधार लिंक?
आप इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के जरिए पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स से आप आसानी से आधार को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब अपना आधार और पैन कार्ड नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4- इसके बाद रिजर्स्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5- फिर I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI पर क्लिक करें।
स्टेप 6- इसके बाद आपको Pan Has Been Linked Successfully का मैसेज आएगा।
मैसेज के जरिए ऐसे करें लिंक
आप SMS के जरिए भी पैन को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1- सबसे पहले ग्राहक को अपने रिजर्स्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN <12 Digit Aadhaar> <10 Digit PAN> मैसेज करना होगा।
स्टेप 2- आप में <567678> or <56161> में से किसी भी नंबर पर मैसेज कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए जैसे आपका आधार नंबर 987654321012 और PAN नंबर ABCDE1234F ये है, तो आपको UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F लिखकर <567678> or <56161> इन दोनों में से किसी एक नंबर पर मैसेज करना होगा।
आप पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए ऊपर बताए गए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक न करने पर क्या होगा?
- आईटीआर रिफंड मिलने में परेशानी आ सकती है।
- टीसीएस या टीडीएस हाई रेट पर लगेंगे।
- बैंक अकाउंट खोलने में परेशानी।
- डेबिट या क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत।
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा नहीं जमा कर सकते।
- एक वित्तीय वर्ष में 2,50,000 से ज्यादा राशि जमा नहीं कर सकते।
- 10 हजार से ज्यादा किसी भी बैंक में लेन देन नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना टूटा, तो चांदी भी धड़ाम; कहां पहुंचे आज के दाम?