PAN Card Fraud: आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने नहीं लिया लोन? घर बैठे ऐसे करें पता
यह लेख बताता है कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन पता लगा सकते हैं कि किसी ने आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लोन तो नहीं लिया है।
-1794914318901_m.webp)
आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने नहीं लिया लोन? घर बैठे ऐसे करें पता
HighLights
सिबिल वेबसाइट पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट ऑनलाइन देखें।
फर्जी लोन मिलने पर तुरंत संबंधित बैंक से संपर्क करें।
पैन कार्ड धोखाधड़ी की शिकायत आयकर विभाग को करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में पैन कार्ड हमारी आर्थिक पहचान से जुड़ा एक बेहद अहम दस्तावेज बनकर सामने आता है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर इनकम टैक्स भरना हो या लोन लेना हो, लगभग हर जरूरी वित्तीय काम में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पैन कार्ड (Pan card) का इस्तेमाल कर कोई और भी आपके नाम पर लोन ले सकता है।
जी हां, अगर आपका पैन कार्ड किसी गलत हाथों में आ जाए तो उससे भी धोखाधड़ी हो सकती है। जब भी ऐसी स्थिति आए तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भविष्य में लोन लेने में भी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इन सब के बीच अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ऑनलाइन पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने लोन और क्रेडिट अकाउंट चल रहे हैं। आइए जानते हैं इसका आसान तरीका।
चेक करें किसी और ने तो नहीं लिया लोन
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर खोलें। अब CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cibil.com पर जाएं। यहां आपको 'Get Your CIBIL Score' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
जानकारी भरना होगा जरूरी
पहले स्टेप को पूरा करने के बाद आपके सामने अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान आ सकते हैं।
- अपनी जरूरत के अनुसार एक प्लान चुनें। अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी दर्ज करके लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं। फिर 'ID Type' में 'Income Tax ID' का विकल्प चुनें।
- अपना पैन नंबर दर्ज करें और 'Verify Your Identity' पर क्लिक करके स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें।
- अगर प्लान के लिए फीस लागू है, तो उसका भुगतान करें। इसके बाद ईमेल पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें और बची हुई जानकारी भरें।
- अब आपकी क्रेडिट रिपोर्ट आपके सामने होगी, जिसमें आपके नाम पर चल रहे सभी लोन और क्रेडिट कार्ड्स की डिटेल्स होंगी।
- अपनी रिपोर्ट को ध्यान से चेक करें। अगर आपको इसमें कोई ऐसा लोन या क्रेडिट अकाउंट दिखता है जो आपने कभी नहीं लिया है, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
क्रेडिट रिपोर्ट में फर्जी लोन दिखने पर क्या कदम उठाएं?
- जिस बैंक या वित्तीय संस्थान के नाम से वह लोन दिखा रहा है, तुरंत उनसे संपर्क करें। उनसे इस फर्जी लोन की पूरी जानकारी मांगें और इसे हटाने के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
- पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल की स्थिति में आप इनकम टैक्स विभाग के शिकायत पोर्टल की मदद ले सकते हैं।
- पैन (PAN) से जुड़ी शिकायत सीधे दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट [https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp](https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp) पर जाएं।