सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF vs SIP vs SSY: बच्चों के फ्यूचर के लिए कहां करें निवेश? ₹3000 जमा पर कितना बनेगा फंड?

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:57 PM (IST)

बच्चों की पढ़ाई के बढ़ते खर्च को देखते हुए माता-पिता के लिए भविष्य के निवेश विकल्पों (PPF, SSY, SIP) की तुलना की गई है।

बच्चों के फ्यूचर के लिए कहां करें निवेश?

बच्चों के फ्यूचर के लिए कहां करें निवेश?

HighLights

  1. बच्चों के भविष्य के लिए PPF, SIP, SSY निवेश विकल्पों की तुलना।

  2. ₹3000 मासिक निवेश से 15 साल में कितना फंड बनेगा।

  3. SIP में सबसे अधिक रिटर्न, PPF और SSY के भी लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में माता-पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चे के भविष्य के लिए पैसा कहां निवेश किया जाए, ताकि 15-18 साल बाद अच्छी रकम मिल सके।

इसके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प मौजूद है। लेकिन इन सभी योजनाओं में रिटर्न, पैसे निकालने की सुविधा और लॉक-इन की शर्तें अलग-अलग हैं।

इस तीनों विकल्पों को समझने के लिए मान लेते हैं कि कोई माता-पिता हर महीने ₹3000 निवेश करते हैं और यह निवेश 15 साल तक जारी रखते हैं, तो कितना फंड बनता है?

₹3000 निवेश से कितना बनेगा फंड?

  • हर महीने निवेश: ₹3000
  • सालाना निवेश: ₹36000
  • कुल निवेश: 15 साल
  • कुल जमा राशि: ₹540,000

अब जानिए कि अलग-अलग विकल्पों में कितनी रकम तैयार हो सकती है।

  • PPF (7.1% ब्याज): ₹9.34 लाख
  • सुकन्या समृद्धि (8.2% ब्याज): करीब ₹10.30 लाख
  • SIP (12% रिटर्न): ₹14.43 लाख

म्यूचुअल फंड में सबसे ज्यादा कमाई

म्यूचुअल फंड में 15 साल की SIP का औसत सालाना रिटर्न 12% मानकर ₹3000 निवेश पर ₹14.43 लाख
फंड बनता है। यानी निवेशक कुल ₹5.40 लाख जमा करेगा और करीब ₹9.03 लाख का फायदा मिल सकता है। इस विकल्प में तैयार रकम 18 साल की उम्र में बच्चे के लिए उपलब्ध हो सकती है।

PPF और सुकन्या समृद्धि में क्या है खास?

PPF उन माता-पिता के लिए विकल्प हो सकता है जो सरकारी गारंटी के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। फिलहाल इसमें 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना खासतौर पर बेटियों के लिए है। इसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस योजना में बेटी की उम्र 10 साल से कम होने पर खाता खुलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: EPFO Pension Hike: ₹1000 से सीधे ₹3000 हो जाएगी पेंशन? लाखों लोगों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।