EPFO Pension Hike: ₹1000 से सीधे ₹3000 हो जाएगी पेंशन? लाखों लोगों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की 19 नवंबर 2026 को होने वाली बैठक में न्यूनतम मासिक पेंशन ₹1,000 से ...और पढ़ें
-1794907132189_m.webp)
पेंशनर्स को मिल सकता है बड़ा तोहफा
HighLights
EPFO बोर्ड की बैठक में पेंशन वृद्धि पर चर्चा होगी।
न्यूनतम मासिक पेंशन ₹1000 से ₹3000 होने की संभावना।
2014 से नहीं बढ़ी न्यूनतम EPS पेंशन, मांगें लंबित।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलने वाली पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए 19 नवंबर का दिन अहम हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की 24वीं सेट्रंल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक 19 नंवबर 2026 को होने जा रही है। इस बैठक से Employees' pension scheme (EPS) के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीदें जुड़ी हुईं हैं। चर्चा है कि सरकार न्यूनतम पेंशन को मौजूदा 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर सकती है।
₹1,000 से ₹3,000 हो सकती है न्यूनतम पेंशन?
फिलहाल EPS के तहत पात्र पेंशनर्स को न्यूनतम 1,000 रुपये महीने की पेंशन मिलती है। इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की चर्चा है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो न्यूनतम पेंशन पाने वाले लोगों की मासिक आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।
- मौजूदा न्यूनतम पेंशन: ₹1,000
- प्रस्तावित न्यूनतम पेंशन: ₹3,000
- हर महीने संभावित बढ़ोतरी: ₹2,000
- सालाना संभावित बढ़ोतरी: ₹24,000
यानी अगर न्यूनतम पेंशन 3,000 रुपये हो जाती है, तो पेंशनर्स को सालभर में मौजूदा रकम के मुकाबले 24,000 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह सिर्फ प्रस्तावित बढ़ोतरी के आधार पर की गई गणना है। अभी 3,000 रुपये पेंशन मिलने का फैसला नहीं हुआ है।
2014 से नहीं बढ़ी है न्यूनतम EPS पेंशन
EPS के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये करने के प्रस्ताव को फरवरी 2014 में मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्रीय बजट 2014-2015 में इसकी घोषणा की गई और अगस्त 2014 में सरकार ने इसे नोटिफाई कर दिया था। सितंबर 2014 से यह व्यवस्था लागू हुई।
इसके बाद से न्यूनतम पेंशन की रकम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेंशनर्स और कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबे समय से इसमें बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। कई संगठन न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति महीने करने और महंगाई भत्ता (DA) देने की मांग भी कर रहे हैं।
EPFO ने लॉन्च की थी नई सुविधा
अब EPFO ने सदस्यों के लिए WhatsApp के जरिए भी PF से जुड़ी जानकारी हासिल करने की सुविधा दी है। इसके लिए EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर +91 8796441800 पर Hi मैसेज भेजना होगा। इस सुविधा के जरिए कर्मचारी अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी और EPF पासबुक डाउनलोड (EPFO passbook) करने का विकल्प भी मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।