सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post Office RD Calculation: हर महीने जमा किए 2 हजार, तो 5 साल बाद कितना हो जाएगा; कैलकुलेशन से समझें

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:36 PM (IST)

पोस्ट ऑफिस आरडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जो गारंटीड रिटर्न प्रदान करता है। यदि आप हर महीने 2,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 5 साल बाद आपको लगभग 1.43 लाख रुपये मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस आरडी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश है।

पोस्ट ऑफिस आरडी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश है।

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस आरडी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश है।

  2. 6.7% सालाना ब्याज दर पर तिमाही कंपाउंडिंग होती है।

  3. 2,000 रुपये मासिक निवेश से 5 साल में 1.43 लाख रुपये।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Post Office RD Calculation: आज के समय में निवेश करना बहुत जरूरी हो गया। भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहिए। लोग अलग- अलग माध्यमों के जरिए निवेश करते हैं। कोई शेयर बाजार में पैसा लगाता है, तो कोई म्यूचुअल फंड में। वहीं, बहुत से लोग बैंक एफडी या फिर पोस्ट ऑफिस आरडी यानी रिकरिंग डिपॉजिट में इनवेस्ट करते हैं। बैंक एफडी और आरडी का निवेश सुरक्षित होता है। यहां रिस्क कम होता है। इसलिए जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं उन्हें पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश करना चाहिए।

आज हम आपको कैलकुलेशन के जरिए बताएंगि कि अगर आप हर महीने 2 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो 5 साल बाद वह निवेश कितना हो जाएगा। यानी मैच्योरिटी पर आपको कितनी रकम मिलेगी। आइए जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस RD की ब्याज दर कितनी?

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली RD स्कीम में निवेशकों को फिलहाल 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है। यानी हर तीन महीने में ब्याज की गणना खाते में जमा रकम और पहले से जुड़े ब्याज के आधार पर की जाती है।

इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा तीन वयस्क मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। बच्चों के नाम पर अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं।

हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर आप पोस्ट ऑफिस RD में हर महीने 2,000 रुपये निवेश करते हैं, तो एक साल में आपकी कुल जमा राशि 24,000 रुपये होगी। इसी तरह पांच साल तक नियमित निवेश करने पर आपकी कुल जमा रकम 1,20,000 रुपये हो जाएगी।

हर महीने निवेश: 2,000 रुपये
निवेश की अवधि: 5 साल (60 महीने)
कुल जमा किस्तें: 60
कुल निवेश: 1,20,000 रुपये
सालाना ब्याज दर: 6.7 फीसदी
मैच्योरिटी पर अनुमानित ब्याज: करीब 22,732 रुपये
मैच्योरिटी पर कुल रकम: करीब 1,42,732 रुपये

RD Calculation

इस तरह पांच साल में आप अपनी जेब से 1.20 लाख रुपये जमा करेंगे और ब्याज के रूप में करीब 22,732 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यानी मैच्योरिटी पर आपके पास लगभग 1.43 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सेबी के रडार पर टाटा स्टील-एपीएल अपोलो डील, छोटे निवेशकों के हितों से समझौता नहीं; तुहिन कांत पांडे ने क्या-क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।