सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post Office RD Vs SBI RD: हर महीने ₹10000 निवेश पर, 10 साल तक में कौन देगा बंपर रिटर्न? कैलकुलेशन से समझें

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:56 AM (IST)

यह लेख पोस्ट ऑफिस और एसबीआई आरडी में ₹10,000 मासिक निवेश पर 10 साल के रिटर्न की तुलना करता है।

10 साल तक में कौन देगा बंपर रिटर्न?

10 साल तक में कौन देगा बंपर रिटर्न?

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस आरडी में 6.9%-7.5% ब्याज, सरकारी गारंटी मिलती है।

  2. एसबीआई आरडी में 6.5%-7% ब्याज, 10 साल तक लचीलापन उपलब्ध है।

  3. 10 साल में पोस्ट ऑफिस आरडी से ₹8,000-₹10,000 अधिक रिटर्न मिलता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: क्या आप हर महीने ₹10000 जमा करके आप 10 साल में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं और अगर हां तो सवाल यह है कि Post Office RD और SBI RD में से कौन आपको ज्यादा रिटर्न देगा? मामूली सा ब्याज दर फर्क भी लंबे समय में आपकी कमाई को हजारों तक बढ़ा सकता है और यही इस समय निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

रिकरिंग डिपॉजिट (RD)क्या है?

RD एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसमें हर महीने तय रकम जमा कर आप तय ब्याज के साथ सुरक्षित रिटर्न पा सकते हैं। दरअसल, Recurring Deposit (RD) उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो हर महीने छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट?

पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज दर आमतौर पर 6.9% से 7.5% के बीच रहती है और इसमें सरकार की गारंटी होने से पहले इसे सबसे सुरक्षित विक्लप माना जाता है। वहीं SBI RD में ब्याज दर लगभग 6.5% से 7% (या कुछ मामलों में थोड़ा ज्यादा) तक रहती है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लचीलापन (Flexibility) और 10 साल की अवधि का विकल्प है।

पोस्ट ऑफिस RD

  • ब्याज दर- 6.9%-7.5%
  • हर महीने ₹10000x 10 साल
  • टोटल जमा राशि: ₹12,00,000
  • मैच्योरिटी अमाउंट: ₹17,85,761
  • कुल ब्याज राशि:₹5,85,761
  • सरकार की गारंटी मतलब सबसे सुरक्षित।
  • 5 साल का tenure( 5 साल और बढ़ा सकते हैं)।
  • ब्याज Quarterly compound होता है।
  • छोटे निवेशकों के लिए बेहतर है।

SBI RD

  • ब्याज दर- 6.5%-7%
  • tenure: 1 साल से 10 साल तक flexibility
  • हर महीने ₹10000x 10 साल
  • मैच्योरिटी अमाउंट: ₹₹17,40,945
  • कुल ब्याज राशि:₹5,40,945
  • नकदी (liquidity) ज्यादा आसान मानी जाती है।

कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?

मौजूदा दरों के हिसाब से देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस RD में ब्याज थोड़ा ज्यादा होने के कारण मैच्योरिटी अमाउंट SBI से थोड़ा अधिक बनता है। हालांकि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं होता, लेकिन 10 साल की लंबी अवधि में यही छोटा अंतर ₹8,000 से ₹10,000 या उससे ज्यादा का फर्क पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आपका फोकस पूरी तरह सुरक्षित और थोड़े बेहतर रिटर्न पर है, तो पोस्ट ऑफिस RD में बढ़त बना सकता है।

यह भी पढ़ें: Stock to watch today: शेयर बाजार में 6 दिन की तेजी पर लगेगा ब्रेक, आज किन-किन शेयरों में दिखेगा एक्शन?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।