सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pension News: अगर नहीं जमा किया ये जरूरी कागज, तो रुक जाएगी पेंशन; 30 नवंबर आखिरी तारीख

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:40 PM (IST)

Pension News: पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। इसे 'जीवन प्रमाण फेस ऐप' के माध्यम से डिजिटल रूप से भी जमा किया जा सकता है, जिससे पेंशन रुकने से बचेगी।

पेंशन जारी रखने हेतु जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य।

पेंशन जारी रखने हेतु जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य।

HighLights

  1. पेंशन जारी रखने हेतु जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य।

  2. 30 नवंबर है जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि।

  3. 'जीवन प्रमाण फेस ऐप' से डिजिटल जमा करने की सुविधा।

बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। Pension News: अगर आप एक पेंशनभोगी हैं और चाहते हैं कि आपकी पेंशन ना रुके तो आपको एक जरूरी दस्तावेज जमा करना होगा। वो जरूरी दस्तावेज है लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाणपत्र। इसी आप डिजिटली भी जमा कर सकते हैं। जो पेंशनभोगी तय समय सीमा के भीतर यह प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाते हैं, उन्हें पेंशन मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है या उनकी पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

जीवन प्रमाण (Life Certificate) पत्र इस बात का सबूत है कि पेंशनभोगी जीवित है और पेंशन पाने का हकदार है। इसे हर साल संबंधित पेंशन वितरण प्राधिकरण के पास जमा करना होता है।

30 नवंबर है आखिरी तारीख

सरकारी पेंशन भोगियों को वार्षिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए 30 नवंबर, 2026 तक का समय है। यानी इससे पहले आपको यह जमा करना होगा। इसे जमा ना करने पर आपकी पेंशन रुक सकती है। अब बिना बैंक जाए घर बैठे भी अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना और जमा कर सकते हैं। लेकिन कैसे आइए जानते हैं।

दरअसल, सरकार एक आधार-आधारित डिजिटल सुविधा देती है, जिससे पेंशनभोगी बैंक शाखा या पेंशन कार्यालय जाए बिना ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट बना और जमा कर सकते हैं। पात्र पेंशनभोगी 'जीवन प्रमाण फेस ऐप' (Jeevan Pramaan Face App) का उपयोग करके, अपने स्मार्टफोन के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

सबसे पहले आपको जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना है। जैसे- आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर, पेंशन से जुड़ा बैंक खाता नंबर, पेंशन देने वाले बैंक या प्राधिकरण का नाम, पेंशन मंजूर करने वाले प्राधिकरण का विवरणस ईमेल आईडी आदि।

इसके बाद अब आपको 'जीवन प्रमाण फेस ऐप' (Jeevan Pramaan Face App) और 'आधार फेस आरडी' (AadhaarFaceRD) एप्लीकेशन यानी App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद के स्टेप नीचे दिए गए हैं।

  • सबसे पहले 'जीवन प्रमाण फेस ऐप' खोलें और एप्लीकेशन शुरू करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन के निर्देशानुसार, ऑपरेटर की जरूरी जानकारी दर्ज करें और शुरुआती फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब पेंशनभोगी का आधार नंबर, मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी दें।
  • इसके बाद PPO नंबर, पेंशन अकाउंट नंबर, पेंशन मंजूर करने वाली अथॉरिटी और पेंशन देने वाली एजेंसी जैसी जानकारी भरें।
  • आगे बढ़ने से पहले, दर्ज की गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।
  • इसके बाद पेंशनभोगी के आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को शुरू करने के लिए स्मार्टफोन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • अब अपने चेहरे को स्मार्टफोन के कैमरे के सामने सही ढंग से रखें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस दौरान आपको अपनी पलकें भी झपकनी होगी।
  • फेस ऑथेंटिकेशन सफल होने के बाद, एप्लीकेशन सबमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लेगी।
  • अब सफल प्रक्रिया के बाद, पेंशनभोगी को एक SMS मिलेगा जिसमें 'जीवन प्रमाण ID' होगी। इस ID का उपयोग करके 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' प्राप्त किया जा सकता है।

इस प्रमाणपत्र को पेंशन देने वाली अथॉरिटी 'जीवन प्रमाण' रिपॉजिटरी के जरिए एक्सेस कर सकती है।

क्या पेंशनभोगी भौतिक जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं?

फिजिकिल रूप से भी आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पेंशनभोगी अपने पेंशन-वितरणकर्ता बैंक या अन्य अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सेबी के रडार पर टाटा स्टील-एपीएल अपोलो डील, छोटे निवेशकों के हितों से समझौता नहीं; तुहिन कांत पांडे ने क्या-क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।