सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुढ़ापे में चाहिए मंथली ₹5000 पेंशन, तो 30 साल की उम्र तक कितना करें निवेश? समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:27 AM (IST)

Atal pension yojana calculation: केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करती है। 30 साल की उम्र से निवेश करके 60 साल बाद ₹5000 मासिक पेंशन कैसे प्राप्त करें, इसकी पूरी गणना यहां समझाई गई है।

बुढ़ापे में मिलेगी मंथली ₹5000 पेंशन, तो समझिए कैलकुलेशन

बुढ़ापे में मिलेगी मंथली ₹5000 पेंशन, तो समझिए कैलकुलेशन

HighLights

  1. APY में 18-40 वर्ष के भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं।

  2. 30 साल की उम्र से ₹577 मासिक निवेश पर ₹5000 पेंशन।

  3. खाताधारक की मृत्यु पर पति/पत्नी को मिलती है वही पेंशन।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए नौकरीपेशा और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग अभी से पेंशन की प्लानिंग कर सकते हैं। केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) इसी जरूरत को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की गारंटीड पेंशन मिलती है। खास बात यह है कि इसमें तय उम्र तक नियमित योगदान करना होता है।

अगर आपकी उम्र 30 साल है और आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹5000 पेंशन पाना चाहते हैं, तो आपको कितना पैसा जमा करना होगा? आइए समझते हैं पूरा हिसाब।

कौन खोल सकता है अटल पेंशन योजना का खाता?

अटल पेंशन योजना (Atal pension yojana) में 18 से 40 साल की उम्र के भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं। इसके लिए बैंक (bank) या पोस्ट ऑफिस (post office) में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। इसी अकाउंट के जरिए योजना में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। कई बैंक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी देते हैं।

हालांकि, 1 अक्टूबर 2022 से इनकम टैक्स भरने वाले लोग नया APY अकाउंट नहीं खुलवा सकते। इस तारीख से पहले योजना में शामिल हो चुके लोग अपना अकाउंट जारी रख सकते हैं।

30 साल की उम्र में कितना करना होगा निवेश?

मान लीजिए आपकी उम्र अभी 30 साल है और आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹5000 पेंशन चाहते हैं। इसके लिए आपको अगले 30 साल तक नियमित योगदान करना होगा। योजना में मासिक, तिमाही और छमाही आधार पर किस्त जमा करने का विकल्प मिलता है।

इसका पूरा कैलकुलेशन इस तरह है:

योगदान का तरीका कुल किस्तें हर किस्त की रकम कुल निवेश
मासिक 360 ₹577 ₹2,07,720
तमाही 120 ₹1720 ₹2,06,400
छमाही 60 ₹3405 ₹2,04,300

यानी अगर आप 30 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ते हैं, तो हर महीने ₹577 जमा करके 30 साल में कुल ₹2,07,720 का योगदान करेंगे। वहीं, तिमाही विकल्प में कुल ₹2,06,400 और छमाही विकल्प में ₹2,04,300 जमा करने होंगे। इसके बाद 60 साल की उम्र पूरी होने पर आपको हर महीने ₹5000 की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

खाताधारक की मौत के बाद किसे मिलेगी पेंशन?

अटल पेंशन योजना में खाताधारक को जीवनभर पेंशन मिलती है। अगर पेंशन पाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी को वही पेंशन मिलती रहेगी। वहीं, पति और पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद योजना में जमा पेंशन कॉर्पस की रकम नॉमिनी को दी जाती है। ₹5000 मासिक पेंशन वाले विकल्प में नॉमिनी को ₹8.5 लाख मिलते हैं।

 यह भी पढ़ें: Gold Silver price today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ऑल-टाइम हाई से ₹70000 सस्ता हुआ गोल्ड; अब क्या रह गई कीमतें?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।