सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver price today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ऑल-टाइम हाई से ₹70000 सस्ता हुआ गोल्ड; अब क्या रह गई कीमतें?

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:27 AM (GMT+05:30)

gold silver price: सोने-चांदी की कीमतों में एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों का उत्साह कम हुआ।

सोना-चांदी धड़ाम

सोना-चांदी धड़ाम

HighLights

  1. सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर गिरावट दर्ज की गई।

  2. घरेलू बाजार में सोना ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया।

  3. सोना अपने ऑल-टाइम हाई से ₹70,000 तक सस्ता हुआ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में बस एक दिन की तेजी ने निवेशकों में उत्साह भर दिया था। लेकिन यह उत्साह ज्यादा देर टिका नहीं। इस सप्ताह की के पहले दिन गोल्ड-सिल्वर में तेजी देखी गई लेकिन फिर कीमतें नीचे आ गईं। आज बुधवार को बाजार खुलते ही फिर कीमतों में गिरावट देखी गई। आइए नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।

वैश्विक बाजार में कीमतों का क्या हाल?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। Comex पर सोने में 0.32% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3550.40 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.16% तक गिरे और ऐसे में कीमत 40.715 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में धड़ाम हुईं कीमतें

सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। आज फिर बाजार खुलते ही कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.44 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर सोने-चांदी दोनों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 500 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,21,900 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 700 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,54,800 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारों की हुई मौज, कीमतें हुईं धड़ाम

बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतें धड़ाम होते दिखीं। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 122,430 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹112,228 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹91,823 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 145,420 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

14 महीने के लो पर सोना

बता दें कि पिछले सत्र में भी बुलियन की कीमतों में 2.7% का उछाल आया था। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में सोना करीब 3670 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 9% की भारी गिरावट आई थी। इस दौरान सोना एक साल से ज्यादा समय के अपने सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया था। करीब दो हफ्ते पहले इसकी कीमत 4000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से भी नीचे चली गई थी।

वहीं 25 नवंबर 2026 के ताजा बाजार भाव के अनुसार, अपने जनवरी 2026 के ऑल-टाइम हाई से सोना लगभग ₹69,800 प्रति 10 ग्राम (करीब 31%) और चांदी लगभग ₹2.52 लाख प्रति किलो (करीब 62%) तक सस्ती हो चुकी है।

 यह भी पढ़ें: पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? EPFO ने खुद बताया स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस; यहां करें चेक

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।