पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? EPFO ने खुद बताया स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस; यहां करें चेक
EPFO ने पेंशनर्स के लिए ऑनलाइन पेंशन स्टेटस चेक करने की सुविधा शुरू की है। आइए जानते हैं कि पेंशनर्स कैसे अपना पेंशन स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें ?
HighLights
EPFO वेबसाइट पर पेंशन स्टेटस आसानी से चेक करें।
PPO नंबर और ऑफिस आईडी दर्ज कर जानकारी पाएं।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक जमा करना अनिवार्य।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही एकमात्र जरिया होता है जिससे आपके खाते में पैसे आते हैं। ऐसे में पेंशन (Pension) समय पर प्राप्त किया जा सके इसलिए हर साल कर्मचारियों को जीवन प्रमाण पत्र (Digital life certificate) जमा करना बेहद जरूरी है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी लोगों के मन में सवाल रहता है कि पेंशन स्टेटस क्या है और इसे कैसे चेक किया जा सकता है।
आपको बता दें कि यह प्रक्रिया बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपको EPFO की वेबसाइट epfo.gov.in पर विजिट करना होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने मेंबर्स के लिए यह सुविधा शुरू की है ताकि उन्हें अपना पेंशन स्टेटस चेक करने या अन्य काम के लिए कहीं जाने की जरूरत ना पड़े और घर बैठे उनका काम आसानी से हो जाए।
पेंशन स्टेटस जानने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं! बस विजिट करें https://t.co/ZHDKwqGSGa और घर बैठे कुछ ही पलों में अपने पेंशन स्टेटस की जानकारी प्राप्त करें। #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa https://t.co/OYnURXtlUM
— EPFO (@officialepfo) November 24, 2026
पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक? (How to check pension status online)
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://www.epfo.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद टॉप मेनू में पेंशनर्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन का ऑप्शन चुने।
- अब जरूरी क्रैडेंशियल्स भरकर लॉगिन करें।
- लेफ्ट साइड के मेन्यू में नो योर पेंशन स्टेटस (Know your pension status) के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना Issuing ऑफिस, ऑफिस आईडी और PPO नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद गेट स्टेटस पर क्लिक करें, अब आपका पेंशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
30 नंवबर तक भर सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
अगर आप पेंशनर हैं, और आपके पेंशन आता है तो आपको यह पता होगा कि हर 12 महीने में लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है, नहीं तो आपकी अगले महीने की पेंशन रुक सकती है। केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स को हर साल 30 नवंबर तक पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा (how to submit digital life certificate) करना होता है। इसके अलावा यदि कभी किसी कारण से 30 नवंबर की डेडलाइन चूक जाती है तो पेंशनर्स को अगले महीने से पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी, लेकिन बाद में जीवन प्रमाण पत्र जमा करके अपनी पेंशन को फिर से शुरू कर सकते हैं।