सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITR Date Extension का न करें इंतजार! इन 5 वेबसाइट से अभी सस्ते में करें Online ITR Filing, सबसे कम किसका चार्ज

Published: Sat, 13 Sep 2025 08:38 PM (IST)

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (ITR Date Extension) भरने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। टैक्सपेयर्स खुद ...और पढ़ें

ITR पोर्टल में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए ITR और टैक्स ऑडिट डेडलाइन को बढ़ाने की मांग।
ITR पोर्टल में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए ITR और टैक्स ऑडिट डेडलाइन को बढ़ाने की मांग।

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR Date Extension) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है। यह उनके लिए है जिन पर टैक्स ऑडिट लागू नहीं होता। हालांकि, आयकर विभाग के पोर्टल पर ITR फाइल (Online ITR Filing) करना बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन कई करदाता चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या निजी ITR फाइलिंग पोर्टलों का सहारा लेते हैं, जहां उन्हें सेवा शुल्क देना होता है।

तीन तरह के फाइलिंग विकल्प

अधिकतर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तीन प्रकार की ITR फाइलिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

1. सेल्फ फाइलिंग- इसमें करदाता स्वयं दस्तावेज़ अपलोड कर रिटर्न फाइल करते हैं।

2. असिस्टेड फाइलिंग- इसमें ऑटोमेटेड सिस्टम करदाता की मदद करता है, जो CA इनपुट से बना होता है।

3. CA असिस्टेड फाइलिंग- इसमें करदाता को पोर्टल के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट से सीधी सलाह मिलती है।

प्रमुख पोर्टलों पर फाइलिंग शुल्क कितना?

सर्विस प्रकार TaxManager ClearTax MyItreturn Tax2Win TaxBuddy
सैलरी < ₹50 लाख ₹1,250 ₹3,249 ₹1,000 ₹1,541 – ₹1,962 ₹999
सैलरी > ₹50 लाख ₹5,000 ₹5,950 ₹2,000 ₹1,541 – ₹1,962 ₹1,099
कैपिटल गेंस ₹4,500 ₹5,950 – ₹8,750 ₹4,000 ₹4,908 ₹2,999
प्रोफेशनल/स्वरोजगार ₹5,000 ₹5,950 – ₹8,750 ₹5,000 ₹3,066 ₹2,499
NRI ₹5,000 ₹8,750 ₹1,000 – ₹6,000 ₹9,203 ₹4,499
विदेशी आय ₹7,500 ₹8,750 ₹6,000 ₹12,270 ₹7,499

ITR Date Extension की मांग

कर्नाटक स्टेट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (KSCAA), एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन (ATBA) और ICAI (CIRC) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर ITR पोर्टल में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए ITR और टैक्स ऑडिट डेडलाइन को बढ़ाने की मांग की है।

ATBA का कहना है कि नॉन-ऑडिट ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख को 15 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाया जाए। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की डेडलाइन को 30 नवंबर 2025 तक किया जाए।

इन्होंने तर्क दिया कि ई-फाइलिंग पोर्टल में लगातार तकनीकी गड़बड़ियों और डेटा एरर के चलते करदाताओं और पेशेवरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Income Tax Return समय से नहीं भरने पर क्या होगा? Loan-Visa मिलने में अड़चन से लेकर आ सकती है ये-ये समस्या