सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ का व्हाट्सएप नंबर, यहां बिना लॉगिन किए मिलेगी पासबुक; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:55 AM (IST)

EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के लिए व्हाट्सएप के जरिए पीएफ सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे कर्मचारी ...और पढ़ें

ईपीएफओ ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीएफ सेवाएं शुरू कीं।

ईपीएफओ ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीएफ सेवाएं शुरू कीं।

HighLights

  1. ईपीएफओ ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीएफ सेवाएं शुरू कीं।

  2. कर्मचारी घर बैठे पीएफ बैलेंस, पासबुक देख सकते हैं।

  3. आधिकारिक नंबर +91 87964 41800 पर 'Hi' भेजें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO WhatsApp Number: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए व्हाट्सएप के जरिए पीएफ से जुड़ी सेवाएं शुरू की हैं। इसकी मदद से कर्मचारी घर बैठे अपने मोबाइल पर ही PF बैलेंस, पासबुक और खाते में हुए लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इस सुविधा की शुरुआत की। इसका मकसद पीएफ से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाना और कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

EPFO का आधिकारिक WhatsApp नंबर क्या है?

EPFO ने अपने सदस्यों के लिए व्हाट्सएप सेवा का नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मैसेज भेजकर कर्मचारी अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

EPFO WhatsApp Number: +91 87964 41800

इस सुविधा के जरिए कर्मचारी अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी और EPF पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

WhatsApp पर कैसे डाउनलोड करें EPF पासबुक?

अगर आप भी बिना EPFO पोर्टल पर लॉगिन किए अपनी पीएफ पासबुक देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91 87964 41800 सेव करें।
2. अब व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।
3. इसके बाद आपको EPFO की तरफ से वेलकम मैसेज मिलेगा।
4. अब अपनी पसंद की भाषा चुनें।
5. स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से PF Balance, Last 5 Transactions या Download Passbook का चुनाव करें।
6. इसके बाद अपनी पहचान की पुष्टि के लिए जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके लिए आपके UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है।
7. OTP वेरिफाई होने के बाद अपना संबंधित PF अकाउंट चुनें।
8. अब आप अपना PF बैलेंस देख सकते हैं और पासबुक डाउनलोड करने के विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट खरीद के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाई रकम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।