Hi लिखते ही WhatsApp पर मिलेगा PF का पूरा अपडेट, EPFO की नई सर्विस ऐसे करेगी काम; स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
EPFO whatsapp services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर व्हाट्सएप सेवा शुरू की है, जिससे ...और पढ़ें

Hi लिखते ही WhatsApp पर मिलेगा PF का पूरा अपडेट
HighLights
व्हाट्सएप पर पीएफ पासबुक, बैलेंस और लेनदेन देखें।
+91 8796441800 पर 'Hi' भेजकर सेवा पाएं।
निष्क्रिय खातों में ₹1000 तक का स्वतः हस्तांतरण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF, पेंशन और बीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी पाना अब आसान हो गया है। 1 नवंबर 2026 को EPFO के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने आधिकारिक तौर पर EPFO की व्हाट्सएप सर्विसेज (EPFO Whatsapp services) की शुरुआत की। इस सर्विसेज के जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर PF पासबुक, बैलेंस चेक, जरूरी तारीखों और दूसरी उपयोगी जानकारियों के अपडेट पा सकते हैं।
WhatsApp पर क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
EPFO के इस सुविधा के जरिए मुख्य रूप से तीन योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
1. EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि: PF पासबुक को व्हाट्सएप पर ही सीधे डाउनलोड किया जा सकेगा, जिससे योगदान का पूरा ब्योरा चेक करना आसान हो जाएगा।
2. EPF बैलेंस चेक करना: पोर्टल पर बार-बार लॉगिन किए बिना ही मेंबर्स तुरंत अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस देख सकेंगे।
3. EPF ट्रांजैक्शन हिस्ट्री: मेंबर्स अपने खाते में हुए पिछले 5 लेन-देन की पूरी डिटेल तुरंत हासिल कर सकते हैं।
किस नंबर पर 'Hi' भेजने पर मिलेगा सेवा का लाभ? (step by step process)
दीवाली के मौके पर EPFO मेंबर्स को सौगात दी गई है। अब कर्मचारी अपने मोबाइल के जरिए बहुत ही आसानी से इस सुविधा का इस्तेमाल कर बस कुछ आसान स्टेप्स में डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।
- नंबर सेव करें: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91 8796441800 सेव करें।
- मैसेज भेजें: व्हाट्सएप ओपन करें और सेव किए गए नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें।
- ऑप्शन चुनें: चैट में दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध सर्विस का चुनाव करें।
- QR कोड से एक्सेस: मेंबर्स EPFO द्वारा जारी किए गए आधिकारिक QR कोड को स्कैन करके भी सीधे व्हाट्सएप चैट में एंटर कर सकते हैं।
- बता दें कि खाताधारक केवल EPFO द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नंबर (+91 8796441800) का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या ओटीपी (OTP) बिल्कुल शेयर न करें।
इनएक्टिव अकाउंट में पड़े पैसों का ऑटोमेटिक क्लेम
EPFO के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर, माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने निष्क्रिय खातों में EPF बैलेंस के स्वतः हस्तांतरण (ऑटोमैटिक ट्रांसफर) की शुरुआत की। जिन सब्सक्राइबर्स के आधार-वेरीफाइड EPF खाते निष्क्रिय (inoperative) हैं और जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है, उन्हें अलग से क्लेम फाइल करने की जरूरत नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।