EPFO: अब हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा? ईपीएफओ का नया प्लान; 6.3 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक नया प्लान ला रहा है जिससे कर्मचारी अब हर महीने, तिमाही या सालाना किस्तों में अपना PF पैसा निकाल सकेंगे।

अब हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा?
HighLights
कर्मचारी अब हर महीने, तिमाही या सालाना PF का पैसा निकाल सकेंगे।
खाते में बची रकम पर पहले की तरह ब्याज मिलता रहेगा।
शुरुआत में 55 साल से अधिक 6.3 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों के लिए एक नया प्लान बनाया है। अगर यह प्लान लागू होता है तो, लगभग 6.3 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिल सकता है। जब भी आपके मन में PF का पैसा निकालने का ख्याल आता है तो इसके लिए कई शर्तें पूरी करने की बात याद आती है।
लेकिन अगर ये कहा जाए कि अब आप हर महीने किस्तों में EPF का पैसा निकाल सकते हैं तो? जी हां EPFO के नए प्लान के तहत कर्मचारी अपनी जरूरत के मुताबिक हर महीने, तीन महीने या साल में एक बार पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। खाते में बची रकम पर पहले की तरह ब्याज भी मिलता रहेगा।
तीन अलग-अलग विकल्पों से निकलेगा पैसा?
नई व्यवस्था में सबसे खास बात यह है कि कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपनी पूरी PF रकम निकालने के जगह कुछ हिस्सा छोड़ सकेंगे। इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से आप हर महीने, तिमाही या सालाना पैसा निकला सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो एकमुश्त पैसे निकालकर कुछ पैसे खाते में छोड़े दें और धीरे-धीरे उसे निकाल सकते हैं।
कितने कर्मचारियों को मिलेगा इसका फायदा?
रिपोर्ट की मानें तो, शुरुआती चरण में 55 साल से अधिक उम्र के करीब 6.3 लाख EPFO सब्सक्राइबर्स को इस नई व्यवस्था का लाभ मिल सकता है। इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को अपनी पूंजी को सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।
गिग वर्कर्स को भी जोड़ने की है तैयारी
सबसे खात बात यह है कि EPFO अब असंगठित क्षेत्र के कामगारों और गिग वर्कर्स को भी भविष्य निधि से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO इस नई व्यवस्था के प्रस्ताव को 19 नवंबर यानी आज होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में चर्चा के लिए रख सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।