सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO Passbook: WhatsApp से डाउनलोड करें ईपीएफओ पासबुक, घर बैठे होगा ये काम; स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:28 PM (GMT+05:30)

How to download epfo passbook from whatsapp: ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से कई सेवाएं शुरू ...और पढ़ें

WhatsApp से डाउनलोड करें EPFO पासबुक

WhatsApp से डाउनलोड करें EPFO पासबुक

HighLights

  1. व्हाट्सएप से पीएफ बैलेंस और पिछले ट्रांजैक्शन देखें।

  2. रजिस्टर्ड नंबर से 'Hi' भेजकर सेवा का लाभ उठाएं।

  3. ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ईपीएफ पासबुक डाउनलोड करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो अब आपको अपने पीएफ अकाउंट की जानकारी पाने के लिए हर बार EPFO यानी एम्प्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बता दें कि EPFO ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स के लिए WhatsApp के माध्यम से कई सर्विसेज शुरू की हैं।

क्या है खास?

EPFO ने WhatsApp सर्विस शुरू की है जिसकी सहायता से आप घर बैठो अपने PF अकाउंट बैलेंस को चेक कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, आप अपने पीएफ अकाउंट में हुए पिछेल 5 ट्रांजैक्शन्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इन सर्विसेज की सबसे खास बात यह है कि आप अब EPFO WhatsApp के जरिए EPFO Passbook डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp से कैसे मिलेगा EPFO की सर्विस का फायदा?

सर्विस लॉन्च करने के साथ-साथ EPFO ने इनका इस्तेमाल भी काफी आसान बना दिया है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO के ऑफिशियल मोबाइल नंबर +91 87964 41800 पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके साथ ही आप EPFO के X अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्टर में मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी इस सर्विस तक पहुंच सकते है।

मैसेज भेजने के बाद आपको एक वेलकम मैसेज आएगा। इसके बाद अपनी पसंद की भाषा सेलेक्ट कर सकते हैं। भाषा चुनने के बाद WhatsApp पर EPFO की अलग-अलग सर्विस का ऑप्शन मिलेगा। आप यहां से EPFO Passbook को डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp पर कैसे डाउनलोड करें EPF पासबुक?

अगर आप भी बिना WhatsApp के जरिए EPFO पासबुक डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये प्रोसेस जान लीजिए।

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर +91 87964 41800 सेव करें।
2. अब व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।
3. इसके बाद आपको EPFO की तरफ से वेलकम मैसेज मिलेगा।
4. अब अपनी पसंद की भाषा चुनें।
5. इसके बाद आपको Download Passbook ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
6. इसके बाद अपनी पहचान की पुष्टि के लिए जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके लिए आपके UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है।
7. OTP वेरिफाई होने के बाद अपना संबंधित PF अकाउंट चुनें।
8. वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद आप अपनी EPF पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे।

डाउनलोड की गई पासबुक PDF फाइल में मिलेगी। इसे खोलने के लिए पासवर्ड चाहिए होता है। इसके लिए आपकी जन्मतिथि पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: SIP: ₹10000, ₹20000 और ₹30000 की SIP से बनेंगे ₹1 करोड़? कितने साल करना होगा इंतजार समझिए पूरा हिसाब

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।