SIP: ₹10000, ₹20000 और ₹30000 की SIP से बनेंगे ₹1 करोड़? कितने साल करना होगा इंतजार समझिए पूरा हिसाब
SIP calculation: म्यूचुअल फंड की SIP के जरिए ₹1 करोड़ का फंड बनाने में कितना समय लगता है, यह मासिक निवेश राशि और अनुमानित रिटर्न पर निर्भर करता है।

₹10000, ₹20000 और ₹30000 की SIP से बनेंगे ₹1 करोड़
HighLights
SIP से ₹1 करोड़ बनाने में कितना समय लगता है।
₹10k, ₹20k, ₹30k SIP पर 12% रिटर्न का अनुमान।
मासिक SIP बढ़ाने से लक्ष्य जल्दी हासिल करने में मदद।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर महीने छोटी रकम निवेश कर करोड़ों का फंड बनाना लोगों का सपना होता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड की SIP एक विकल्प के रूप में सामने आती है। अगर आप नियमित रूप से SIP यानी सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान में निवेश करते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं, तो कंपाउंडिंग आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह बनता है कि अगर आप हर महीने ₹10000, ₹20000 और ₹30000 की SIP करते हैं तो ₹1 करोड़ का फंड बनने में कितना समय लगेगा? आइए आपकी इस दुविधा को सुलझाते हैं।
SIP कैसे करती है काम?
SIP यानी Systematic Investment Plan म्यूचुअल फंड में छोटी-छोटी रकम निवेश करने का एक तरीका है। इस निवेश विकल्प में आप हर महीने, सप्ताह या किसी तय अवधि पर एक निश्चित रकम निवेश कर सकते हैं।
इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एकमुश्त बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, SIP से मिलने वाला रिटर्न तय नहीं होता। म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन बाजार और उसके पोर्टफोलियो पर निर्भर करता है।
कब बनेगा ₹1 करोड़ का फंड?
मान लीजिए कि आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है। इस अनुमान पर ₹1 करोड़ तक पहुंचने का समय कुछ इस तरह हो सकता है:
- ₹10,000: करीब 21 साल
- ₹20,000: करीब 15 साल
- ₹30,000: करीब 13 साल
अब यहां साफ होता है कि SIP की रकम बढ़ाने से लक्ष्य तक पहुंचने का समय काफी कम हो सकता है।
अब इस कैलकुलेशन को औसतन 10% सालाना रिटर्न के आधार पर समझें तो
- ₹10,000: करीब 23 साल
- ₹20,000: करीब 17 साल
- ₹30,000: करीब 14 साल
यहां यह साफ होता है कि रिटर्न में सिर्फ 2% अंक की कमी भी लंबे समय में आपके लक्ष्य तक पहुंचने की अवधि बढ़ा सकती है।
पैसे बढ़ाने पर SIP में कितना पड़ेगा फर्क?
12% का अनुमानित रिटर्न पर, तो ₹10,000 की मासिक SIP से ₹1 करोड़ तक पहुंचने में करीब 21 साल लग सकते हैं। वहीं, SIP को बढ़ाकर ₹30,000 करने पर यह समय करीब 13 साल तक कम हो सकता है, यानी सिर्फ बेहतर रिटर्न ही नहीं, बल्कि समय-समय पर अपनी SIP की रकम बढ़ाना भी लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्य को जल्दी हासिल करने में मदद कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।