सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंतरिक्ष पर कब्जे की तैयारी में अंबानी! 1600 सैटेलाइट से करेंगे बड़ा खेल; ये 'दोस्त' देंगे साथ

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:20 AM (IST)

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो एलन मस्क की स्टारलिंक को चुनौती देने के लिए 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रही है।

अंतरिक्ष पर कब्जे की तैयारी में अंबानी!

अंतरिक्ष पर कब्जे की तैयारी में अंबानी!

HighLights

  1. रिलायंस जियो 1600 सैटेलाइट नेटवर्क से अंतरिक्ष में बड़ा दांव लगाएगी।

  2. एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सीधी चुनौती देगी जियो।

  3. घरेलू सैटेलाइट इंटरनेट व्यवस्था मजबूत करने के लिए साझेदारी तलाश रही कंपनी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अब टेलीकॉम के बाद अंतरिक्ष में भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रिलायंस जियो एलन मस्क की Starlink को चुनौती देने के लिए 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करना चाहती है। इसके लिए कंपनी भारत और विदेश की कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की संभावनाएं तलाश रही हैं। इस प्रोजेक्ट का मकसद भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की मजबूत और घरेलू व्यवस्था तैयार करना है।

दरअसल, रिलायंस ग्रुप अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग में भारतीय कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ बातचीत कर रहा है। कंपनी इस काम के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में निवेश करने की भी पेशकश कर रही है।

2035 तक तैयार होगा, 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क

रिलायंस का लक्ष्य लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करना है। कंपनी की योजना के मुताबिक, सितंबर 2027 में इसका टेस्ट मिशन हो सकता है, जबकि बड़े स्तर पर सैटेलाइट तैनात करने की शुरुआत 2028 की शुरुआत से करने का लक्ष्य है। पहले इस पूरे नेटवर्क को 2030 तक तैयार करने की योजना थी, लेकिन सैटेलाइट निर्माण और लॉन्च से जुड़ी चुनौतियों के कारण अब इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 2035 कर दी गई है।

इस नेटवर्क के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स अपने सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार को विस्तार देना चाहती है। खास बात यह है कि रिलायंस का नेटवर्क मुख्य रूप से भारत की कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित होगा।

भारत में हर साल बनाने होंगे 200 सैटेलाइट

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फिलहाल सालाना 15 से भी कम सैटेलाइट बनाता है, जबिक रिलायंस के प्रस्तावित नेटवर्क के लिए हर साल करीब 200 सैटेलाइट बनाने की जरूरत होगी। यानी मौजूदा उत्पादन क्षमता के मुकाबले कई गुना ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी।

इसके लिए रिलायंस घरेलू कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियों की भी मदद लेने की तैयारी में है। कंपनी अमेरिका से कम से कम 400 सैटेलाइट खरीदने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा दो अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है और यूरोप के सप्लायर्स का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

Starlink के 10 हजार से ज्यादा सैटेलाइट को मिलेगी चुनौती

एलन मस्क की कंपनी SpaceX का Starlink पहले से ही सैटेलाइट इंटरनेट के कारोबार में मजबूत स्थिति में है। इसके नेटवर्क में 10,000 से ज्यादा सैटेलाइट हैं। ऐसे में रिलायंस का 1,600 सैटेलाइट वाला प्रस्तावित नेटवर्क भारत में Starlink को सीधी चुनौती देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी क्रैश, ₹7500 टूटे दाम; चेक करें आज के रेट्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।