Gold Silver Price Today: सोना-चांदी क्रैश, ₹7500 टूटे दाम; चेक करें आज के रेट्स
Gold silver price crash: वैश्विक और घरेलू बाजारों में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
-1794973619160_m.webp)
सोना-चांदी क्रैश
HighLights
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज।
घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें आज फिर गिरीं।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी में भारी गिरावट, खरीदारों को फायदा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कीमतों में उठापटक का दौर जारी है। मंगलवार यानी कल भी कीमतों में कमजोरी देखी गई थी। ऐसे में आज वैश्विक बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम फिर टूटे हैं। आइए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। Comex पर सोने में 1.88% तक की गिरावट आई (Gold Price on Comex) और यह 3791.70 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 3.08% तक टूट गए और ऐसे में कीमत 45.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में धड़ाम कीमतें
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कीमतों का अंदाजा लगाना और मुश्किल होते जा रहा है। कल यानी मंगलवार को जहां घरेलू बाजार में तेजी देखी गई वहीं आज यानी बुधवार को फिर कीमतें धड़ाम होती दिखीं। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.31 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी गिरावट के साथ (Silver) ₹1.64 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर चांदी में भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में लगभग 2600 रुपये तक की गिरावट आई है और कीमत ₹1,31,709 (mcx gold silver price) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 4900 रुपए तक की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,64,808 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारों की मौज
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में गिरावट देखी गई। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 132,520 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹121,477 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹99,390 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 165,460 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MK ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज रिसर्स एक्सपर्ट सैश सावंत ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के बीच एक साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को हाजिर सोने में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, सोना जनवरी के 5,602 डालर प्रति औंस के रिकार्ड स्तर से करीब 31.5 प्रतिशत नीचे है और 2015 के बाद अपने सबसे खराब साल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी प्रमुख वजह मौद्रिक नीति को बताया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।