सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO News: ईपीएफओ की WhatsApp सर्विस लॉन्च, अब एक क्लिक में मिलेगी पासबुक; इस नंबर पर लिखकर भेजें Hi

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:41 PM (IST)

EPFO News: ईपीएफओ ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर व्हाट्सएप सेवा शुरू की है, जिससे सदस्य अब अपने पीएफ बैलेंस, ...और पढ़ें

ईपीएफओ ने व्हाट्सएप सेवा की शुरुआत की।

ईपीएफओ ने व्हाट्सएप सेवा की शुरुआत की।

HighLights

  1. ईपीएफओ ने व्हाट्सएप सेवा की शुरुआत की।

  2. पीएफ बैलेंस, लेनदेन, पासबुक अब व्हाट्सएप पर।

  3. निष्क्रिय खातों का स्वतः पीएफ निपटान शुरू।

बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। EPFO ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को दीपावली से पहले बड़ी सुविधा दी है। दरअसल, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है, जिसके जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर्स अब व्हाट्सएप पर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं, हाल के ट्रांजेक्शन देख सकते हैं और पासबुक की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यानी अगर आप अभी तक EPFO की वेबसाइट पर जाकर अपनी पासबुक चेक करते हैं तो अब आप WhatsApp के जरिए इसे देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको किस नंबर पर Hi लिखकर भेजना होगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य नियमित सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाना और सदस्यों को इसके कार्यालयों में जाने की जरूरत को कम करना है।

किस नंबर पर WhatsApp पर भेजें Hi

श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सदस्य EPFO की सत्यापित WhatsApp सेवा के जरिए अपना PF बैलेंस चेक कर सकेंगे, अपने हाल के पाँच लेन-देन देख सकेंगे और पासबुक की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए आपको 8796441800 नंबर पर WhatsApp मैसेज में Hi लिखकर भेजना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

व्हाट्सएप खोलें और अपने UAN-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 8796441800 पर "Hi" या "Hello" लिखकर मैसेज भेजें।
अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके मोबाइल वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए, ऑटोमेटेड चैटबॉट के निर्देशों का पालन करें।
एक बार वेरिफिकेशन हो जाने पर, आप मेनू से विकल्प चुनकर अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं, अपने पिछले 5 ट्रांजेक्शन चेक कर सकते हैं और अपनी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

इनएक्टिव अकाउंट में पड़े बैलेंस का ऑटोमेटिक क्लेम

EPFO के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर, माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने निष्क्रिय खातों में EPF बैलेंस के स्वतः हस्तांतरण (ऑटोमैटिक ट्रांसफर) की शुरुआत की। जिन सब्सक्राइबर्स के आधार-वेरीफाइड EPF खाते निष्क्रिय (inoperative) हैं और जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है, उन्हें अलग से क्लेम फाइल करने की जरूरत नहीं होगी।

EPFO तय प्रक्रिया के अनुसार पहचान और बैंक खाते का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, अपने आप सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इससे पात्र लाभार्थियों को उनकी देय राशि मिल सकेगी। इससे लगभग एक लाख खातों से जुड़ी 5 करोड़ रुपये की राशि के मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- PPF News: कब शुरू हुई थी पीपीएफ योजना, कैसे पहले निवेशक हुए थे मालामाल; अब कितनी है ब्याज दर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।