EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे कर पाएंगे ये काम; कभी नहीं अटकेगा पेंशन का पैसा!
EPFO Latest Update: ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया ...और पढ़ें

EPFO ने पेंशनर्स को दी बड़ी खुशखबरी, अब घर बैठे कर पाएंगे ये काम; कभी नहीं अटकेगा पेंशन का पैसा!
HighLights
पेंशनर्स अब घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की डोरस्टेप सेवा मुफ्त में उपलब्ध है।
उमंग ऐप और आधार फेस आरडी ऐप से भी जमा होगा डीएलसी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप या आपके घर में कोई पेंशनर (Pension) हैं, जिनकी पेंशन अचानक से रुक गई है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। EPFO ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है जिससे सारे पेंशनर्स को अब काफी ज्यादा फायदा होगा। आइए आपको बताते हैं कि ईपीएफओ का नया अपडेट क्या है।
क्यों रुक जाती है पेंशन?
कई बार पेंशनर्स की पेंशन अचानक रुक जाती है। इसकी बड़ी वजह उनका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) यानी कि जीवन प्रमाण पत्र का समय पर न जाना होता है। पेंशन लगातार अकाउंट में क्रेडिट होती रहे, इसके लिए जरूरी है कि हर साल समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जाए। ये सर्टिफिकेट जमा होने की तारीख से एक साल पर वैध होता है।
EPFO ने क्या एलान किया?
ईपीएफओ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया अब आपको डीएलसी जमा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आप आसानी से घर बैठे स्मार्टफोन के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर पाएंगे। दरअसल, EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के साथ मिलकर डोरस्टेप (Doorstep) सुविधा शुरू की है, जो पूरी तरह फ्री है। इसके लिए आपको बस टोल-फ्री नंबर 023202900 पर कॉल करना होगा। आईपीपीबी का डाक सेवल खुद आपके घर आएगा और आपका डीएलसी जमा कर देगा।
UMANG एप भी करेगा मदद:
अगर आप आईपीपीबी की मदद नहीं लेना चाहते हैं तो भी आप घर बैठे उमंग एप के जरिए अपना डीएलसी जमा कर सकते हैं:
- अपने फोन में उमंग एप (Umang App) और आधार फेस आरडी एप (Aadhaar Face RD App) डाउनलोड करें।
- उमंग एप के जीवन प्रमाण पत्र सेक्शन में जाएं और जनरेट लाइफ सर्टिफिकेट पर क्लिक करें।
- फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें और अपना आधार व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद ओटीपी आएगा, उसे भरकर दर्ज करें।
- अब अपना पीपीओ (PPO) नंबर, सैंक्शनिंग अथॉरिटी, बैंक का नाम और अकाउंट नंबर भरें।
- री-इप्लॉयड (Re-employed) और री-मैरिड (Re-married) से जुड़े सही विकल्प चुनकर चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब आधार फेस आरडी एप को परमिशन दें, कैमरा ऑन होगा और अपना चेहरा स्कैन करें।
इतना करते ही आपका डीएलसी जमा हो जाएगा!
ऐसे चेक करें स्टेटस:
जब आप डीएलसी जमा कर देंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल मंबर पर मैसेज आएगा, जिसमें एक प्रमाण आईडी दी होगी। इस आईडी की मदद से आप ईपीएफओ वेबसाइट के पेंशनर पोर्टल पर जाकर अपने डीएलसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
