सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS calculation: 20 साल की नौकरी पर 60% से ज्यादा बढ़ी पेंशन, कैलकुलेशन से समझें नई वेज लिमिट का फायदा?

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

EPFO ने EPF और EPS के तहत वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है, जिससे कर्मचारियों की पेंशन ...और पढ़ें

20 साल की नौकरी पर 60% से ज्यादा बढ़ी पेंशन

20 साल की नौकरी पर 60% से ज्यादा बढ़ी पेंशन

HighLights

  1. EPFO ने वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की।

  2. नई सीमा से कर्मचारियों की पेंशन में 60% से अधिक वृद्धि।

  3. 20 साल की सेवा पर पेंशन में ₹3143 का अतिरिक्त लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: EPFO लगातार करोड़ों कर्मचारियों को खुशखबरी देकर खुश कर रहा है। 14 सितंबर को सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को बढ़ाकर ₹15000 से ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा फैसला ले लिया है। इसके साथ ही दूसरी खुशखबरी का बात करें तो दावा किया जा रहा है कि UPI से PF का पैसा इस साल के अंत तक निकलना शुरू हो जाएगा।

ऐसे में EPFO से जुड़े एमप्लॉयज को डबल फायदा होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि ₹25,000 की नई Wage ceiling लागू होते ही आपकी पेंशन में सीधे 60% से भी ज्यादा का उछाल आया है। इस बढ़ोतरी के होते ही कर्मचारियों के मन में यह सवाल जरूर आ रहे होंगे कि अब उनकी पेंशन बढ़ेगी या घटेगी? आइए इस बारे में डिटेल में समझते हैं।

फॉर्मूला से समझें पेंशन का गणित

मासिक पेंशन = (पेंशनेबल योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): इसमें आपकी नौकरी यानी सर्विस करने के साल होते हैं। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है। )

कंपनी कितना करती है योगदान?

आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी का पहला योगदान 8.33% EPS फंड में जाता है और दुसरा 3.67% EPF खाते में जाता है।

नई वेज लिमिट से कितनी बढ़ी पेंशन?

अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 या उससे ज्यादा है, तो पुरानी ₹15,000 की सीलिंग और नई ₹25,000 की सीलिंग में आपकी मंथली पेंशन का अंतर कितना बड़ा होगा।

नौकरी की अवधि (Service Years) बोनस के साल कैलकुलेटेड साल पुरानी सीलिंग (₹15,000) पर पेंशन नई सीलिंग (₹25,000) पर पेंशन
हर महीने पेंशन बढ़ोतरी
20 वर्ष 2 साल प्लस 22 साल ₹4,714 ₹7,857 PLUS ₹3143

नोट: 20 साल से ज्यादा नौकरी करने पर पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा है।

कैलकुलेशन

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 है और आपने 20 साल तक नौकरी की है। तो नए नियम लागू होने पर अब पेंशन योग्य वेतन ₹25,000 माना जाएगा। फॉर्मूले 25,000X20/70 के हिसाब से आपकी पेंशन ₹7,142 प्रति माह होगी। यानी 25000 सैलरी लिमिट वाली योजना के बाद आपको ₹3143 का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.O: UPI से PF का पैसा निकालने की आ गई डेट! अब मिनटों में खाते में आएंगे पैसे; ईपीएफओ ने फिर दिया तोहफा