सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO का एक और तोहफा, UPI से PF का पैसा निकालने की आ गई डेट! अब मिनटों में खाते में आएंगे पैसे

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:40 AM (IST)

EPFO New update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।

UPI से निकलेगा PF का पैसा

UPI से निकलेगा PF का पैसा

HighLights

  1. EPFO UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा ला रहा है।

  2. यह सुविधा कब से शुरू होने की उम्मीद है।

  3. करोड़ों कर्मचारियों को मिनटों में PF निकालने में मिलेगी मदद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: PF का पैसा निकालना है- यह सुनकर अक्सर लंबे चौड़े फॉर्म, कंपनी के HR के चक्कर और 15-20 दिन के लंबे इंतजार की तस्वीर बनने लगती है। ऊपर से EPFO के सर्वर डाउन होने के झंझट अलग होते है। लेकिन अब करोड़ों नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है।

UPI से निकलेगा पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पूरे सिस्टम का कायाकल्प करने जा रहा है और जल्द ही EPFO 3.O लॉन्च करने वाला है। बता दें ईपीएफओ ने यूपीआई (UPI) के जरिए पीएफ निकासी (PF withdrawal By UPI) की सुविधा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए EPFO ने कुछ बैंकों के साथ टेस्टिंग का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है।

कब से मिलेगा इस सुविधा का सुख

मनीकंट्रोल की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि यह बता दें कि इस प्रोसेस की टेस्टिंग अभी चल रही है और फाइनल लॉन्च की तारीख की घोषणा होना बाकी है। लेकिन यह प्रक्रिया शुरू होते ही करोड़ों कर्मचारियों का इसका लाभ मिलेगा और उनका काम बहुत आसान हो जाएगा।

मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा

इस नई सुविधा के शुरू होते ही EPFO सब्सक्राइबर्स को PF का पैसा विदड्राल करने के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सबसे खास बात यह है कि ईपीएफओ की ये नई सुविधा UAN पोर्टल को यूजर्स के UPI अकाउंट से जोड़ेगी। इससे पीएफ निकासी की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान और तेज हो सकती है।

नया ऐप भी लाने की तैयारी

कई रिपोर्पीट का यह भी दावा है कि EPFO एक नया ऐप भी लॉन्च कर सकता है, जिसे सब्सक्राइबर्स के बैंक अकाउंट से जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप को भीम (BHIM) और दूसरे यूपीआई ऐप्स से भी जोड़ा जा सकता है। इसका मकसद PF से जुड़े काम और पैसे की निकासी को ज्यादा आसान बनाना है।

UPI के जरिए कितना EPF निकाल सकते हैं?

मौजूदा नियमों के तहत, सब्सक्राइबर के अकाउंट में EPF बैलेंस का कम से कम 25% हिस्सा बना रहना चाहिए। शिक्षा, शादी और घर जैसे जरूरी खर्चों सहित कुछ खास जरूरतों के लिए, सब्सक्राइबर अपने जमा EPF बैलेंस का 75% तक निकाल सकता है। बाकी बचा 25% हिस्सा अकाउंट में ही रहता है और उस पर टैक्स-फ्री ब्याज मिलता रहता है। सूत्रों के मुताबिक, EPFO का कुल फंड लगभग 26 लाख करोड़ रुपये है, जबकि एक्टिव सब्सक्राइबर्स या योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या करीब 7.5 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना चमका, चांदी भी चमकी; आज कितना महंगा हुआ गोल्ड? चेक करें रेट्स