सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: ₹10000 के मंथली निवेश से ₹11 करोड़? स्टेप-अप एसआईपी का ये जादुई फॉर्मूला करेगा मदद

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Mutual Fund Investment: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ रहा है। जानें कैसे ₹10,000 की ...और पढ़ें

SIP Calculation: ₹10000 के मंथली निवेश से ₹11 करोड़? स्टेप-अप एसआईपी का ये जादुई फॉर्मूला करेगा मदद

SIP Calculation: ₹10000 के मंथली निवेश से ₹11 करोड़? स्टेप-अप एसआईपी का ये जादुई फॉर्मूला करेगा मदद

HighLights

  1. ₹10,000 मासिक SIP से 32 साल में ₹11 करोड़ का फंड.

  2. स्टेप-अप SIP से हर साल निवेश में 10% की बढ़ोतरी.

  3. रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, वेल्थ क्रिएशन के लिए बेहतर विकल्प.

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर मार्केट में आजकल काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई निवेशक अब म्यूचुअल फंड की ओर भाग रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी आज आपको समझाते हैं कि अगर आप हर रोज ₹10000 की एसआईपी करेंगे तो रिटायरमेंट तक कैसे ₹11 करोड़ का फंड जमा कर पाएंगे।

रिटायरमेंट पर कैसे बनेगा फंड?

मान लीजिए कि अभी आपकी उम्र 28 साल है। तो रिटायरमेंट के लिए आपके पास 32 साल का समय है। इस हिसाब से अगर आप हर महीने ₹10000 की एसआईपी करेंगे तो सिर्फ ₹3.5 करोड़ का फंड ही जमा कर पाएंगे। सुनने में ₹3.5 करोड़ का फंड बड़ा लग सकता है, लेकिन 32 साल बाद इसकी वैल्यू काफी कम जो जाएगी।

इसलिए एसआईपी के साथ आप स्टेप-अप एसआईपी की मदद ले सकते हैं, जहां आप हर साल मंथली एसआईपी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करेंगे। नीचे दिए हुए कैलकुलेशन से समझ सकते हैं कि ₹10000 की एसआईपी और 10 फीसदी की स्टेप अप एसआईपी से 32 सालों में कितना फंड बनेगा।

  • शुरुआती मासिक SIP: ₹10,000
  • सालाना बढ़ोतरी (Step-up): 10%
  • कुल समय: 32 साल
  • अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
  • कुल निवेश: लगभग ₹2.41 करोड़
  • कुल फंड (Corpus): ₹11.71 करोड़

कैलकुलेशन में साफ है कि अगर आप हर साल थोड़ा-थोड़ा निवेश बढ़ाते जाते हैं, तो आप 32 सालों में ₹11 करोड़ का फंड बना सकते हैं। लेकिन अगर आप स्टेप अप एसआईपी नहीं करते हैं, तो 40 सालों में भी आप ₹11 करोड़ का लक्ष्य नहीं छू सकते।

किसे लेनी चाहिए स्टेप-अप SIP?

अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो आपको अपने निवेश की राशि भी हर साल बढ़ानी चाहिए। देखा जाए तो रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई या फिर वेल्थ क्रिएशन के लिए स्टेप अप एसआईपी बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: वेज सिलिंग बढ़ने के बाद नौकरी बदलने पर घट सकती है पेंशन! कंपनी छोड़ते ही सबसे पहले करें ये काम