सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Investment: महीने के 500 रुपये बचाकर ऐसे जमा कर सकते हैं करोड़ों, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:03 PM (IST)

SIP Calculation: ₹500 मासिक SIP से करोड़ों का फंड बनाना संभव है, बशर्ते निवेश लंबी अवधि का हो और उसमें ...और पढ़ें

SIP Investment: महीने के 500 रुपये बचाकर ऐसे जमा कर सकते हैं करोड़ों, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका (AI Generated Image)

SIP Investment: महीने के 500 रुपये बचाकर ऐसे जमा कर सकते हैं करोड़ों, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका (AI Generated Image)

HighLights

  1. ₹500 मासिक SIP से करोड़ों का फंड बनाना संभव।

  2. लंबी अवधि और स्टेप-अप SIP से तेजी से बढ़ता है निवेश।

  3. चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति छोटे निवेश को बड़ा बनाती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान चाहता है कि उसके पास बड़ा फंड हो। लेकिन कई बार ये सोचकर पीछे हो जाते हैं कि उनके पास निवेश के लिए ज्यादा पैसे नहीं है (Investment Tips)। लेकिन अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप गलत है। क्या आप जानते है कि आप सिर्फ ₹500 के निवेश से भी अपने लिए करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

SIP से बन सकते हैं करोड़ों!

अगर आप छोटी-छोटा बचत कर सकते हैं, तो आपके लिए म्यूचुअल फंड की एसआईपी(Best Mutual Fund) बढ़ी ही काम की चीज है। SIP का मतलब है Systematic Investment Plan। यानी कि जहां आप म्यूचुअल फंड में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं और तो और यहां आपको कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलेगा। यहां पर निवेश से हर साल अनुमानित 12% का रिटर्न मिलता है, लेकिन क्योंकि एसआईपी मार्केट से जुड़ी है तो यहां रिटर्न बदलता भी रहता है।

₹500 की SIP काफी होगी?

नहीं। निवेश की शुरुआत करने के लिए ₹500 की रकम काफी है, लेकिन अगर आप सोचें कि इस रकम से जल्दी बड़ा फंड तैयार हो जाए, तो ऐसा नहीं हो पाएगा। पर हां, दो तरीके ऐसे जरूर हैं जिससे आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, और वो हैं लंबे समय तक निवेश बनाए रखना (Long-term commitment) और हर साल अपनी SIP की रकम को थोड़ा-थोड़ा बढ़ाना (जिसे स्टेप-अप SIP कहा जाता है)। अगर आप ऐसा करते हैं तो जरूर अपने लिए करोड़ों जोड़ सकते हैं।

कैलकुलेशन से समझें:

अगर आप अपनी SIP में हर साल एक तय प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हैं, तो आपका पैसा बहुत तेजी से बढ़ता है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं:

  • मंथली निवेश: 500 रुपये (शुरुआत)
  • स्टेप-अप (हर साल बढ़ोतरी): 20% सालाना
  • कुल निवेश की अवधि: 28 साल
  • अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
  • कुल निवेश: ₹49.15 लाख
  • कमाई या रिटर्न: ₹63.32 लाख
  • कुल फंड: 1.12 करोड़ रुपये से ज्यादा!

कंपाउंडिंग की ताकत और मार्केट का जोखिम

इस पूरे प्रोसेस में सबसे बड़ा जादू कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का होता है। इसमें आपको न सिर्फ अपने पैसों पर रिटर्न मिलता है, बल्कि उस रिटर्न पर भी ब्याज या मुनाफा मिलने लगता है। समय बीतने के साथ यही कंपाउंडिंग आपके छोटे से निवेश को पहाड़ जैसा बना देती है।

नोट: यहां जो 12% रिटर्न का अनुमान लगाया गया है, वो म्यूचुअल फंड के लॉन्ग-टर्म औसत प्रदर्शन पर आधारित है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए म्यूचुअल फंड के रिटर्न की कोई पक्की गारंटी नहीं होती। ये पूरी तरह बाजार की चाल पर निर्भर करता है। इसलिए जब भी आप म्यूचुअल फंड निवेश कर रहे हैं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है।

ये भी पढ़ें: पेटीएम से लेकर लेंसकार्ट तक, अगस्त में म्यूचुअल फंड्स ने इन 5 शेयरों में की ताबड़तोड़ खरीदारी; मिला 30% तक का रिटर्न!